Jharkhand crime: पलामू के रेहला में जुआ अड़्डे पर छापेमारी, 14 जुआड़ी गिरफ्तार 5.93 लाख रुपये बरामद

Jharkhand crime रेहला थाना पुलिस ने जुआ खेलने के 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 5.93 लाख रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। एसपी चंदन कुमार सिन्हा को उक्त स्थल पर अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने छापेमारी की।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Nov 2021 09:37 PM (IST) Updated:Thu, 04 Nov 2021 09:37 PM (IST)
Jharkhand crime: पलामू के रेहला में जुआ अड़्डे पर छापेमारी, 14 जुआड़ी गिरफ्तार 5.93 लाख रुपये बरामद
पलामू के रेहला थाना पुलिस ने जुआ खेलने के 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ॉ

मेदिनीनगर (पलामू), जासं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश के आलोक में गठित टीम ने गुरुवार को रेहला के जय भवानी विवाह भवन के प्रांगण मे चल रहे जुआ अड्डे पर छापामारी की। इस दौरान पुलिस टीम ने जुआ खेलने के 14 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पांच लाख 93 हजार रुपये से अधिक बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार एसपी चंदन कुमार सिन्हा को उक्त स्थल पर अवैध रूप से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस निरीक्षक शहर अंचल अभय कुमार सिन्हा, पड़वा थाना प्रभारी रुपेश दुबे व सशस्त्र बल ने छापेमारी की।

इसमें 14 लोगों को जुआ खेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इनमें राजू कुमार मेहता उम्र 25 वर्ष गोदरमा कला रेहला, परमेंद्र कुमार सिंह उर्फ पप्पु सिंह उम्र 40 वर्ष रेहला, संतोष कुमार उम्र 40 वर्ष पिता स्व. सीताराम साव गोदरमा (बी0 मोड), राम लाल साव उम्र 42 वर्ष रेहला, नरेंद्र राम उम्र 35 वर्ष रेहला, बेलाल खान उम्र 40 वर्ष सदीक चौक मेदिनीनगर, ललित कुमार सिंह उम्र 46 वर्ष, सुदामा सिंह, आबादगंज मेदिनीनगर, मो. जाहिद कुरैशी उम्र 30 वर्ष मुस्लिम नगर, मेदिनीनगर, रीतेश पांडेय उम्र 26 वर्ष, बांसडीह, चंदन कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष बंदुआ चैनुपर, दशरथ साव उम्र 48 वर्ष पड़वा, नौशाद अंसारी उम्र 27 वर्ष मझिगांव पड़वा, 13. अखिलेश कुमार रेहला व मुकेश सिंह सिदे कला गढ़वा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इनके विरुद्ध सार्वजनीक जुआ अधिनियम के अंतर्गत कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। कुल जब्त राशि पांच लाख तिरानबे हजार दो सौ सत्तर रुपये व 78 अदद ताश की गड्डी को जब्त कर मालखाना मे जमा कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी