राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल लॉक होने पर झारखंड में विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरा

Rahul Gandhi Twitter Account Congress News Jharkhand News राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल लॉक होने पर कांग्रेस ने केंद्र को आड़े हाथों लिया। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रामेश्‍वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 12 Aug 2021 08:28 PM (IST) Updated:Fri, 13 Aug 2021 02:27 PM (IST)
राहुल गांधी का ट्विटर हैंडल लॉक होने पर झारखंड में विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार को घेरा
Rahul Gandhi Twitter Account, Jharkhand News झारखंड अध्यक्ष रामेश्‍वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

रांची, राज्य ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी समेत अन्य कई नेताओं के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को लॉक किए जाने के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डा. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कांग्रेस भवन में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए इस मामले की कड़े शब्दों में भर्त्‍सना की।

डा. रामेश्वर उरांव ने रांची में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जनमुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करने वाली राजनीतिक पार्टियों एवं नेताओं के खिलाफ एक षड्यंत्र के तहत केंद्र सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इंटरनेट मीडिया की बदौलत 2014 में भाजपा केंद्र में सत्ता में आई। आज उसी मीडिया पर अपने खिलाफ देशभर में उठ रही आवाज से भाजपा नेताओं में बौखलाहट देखी जा रही है।

इसी कारण पहले पेगासस के माध्यम से विरोधी दल के नेताओं, सैन्य अधिकारियों और न्यायपालिका में बैठे लोगों की भी जासूसी कराई गई। इतना ही नहीं, भाजपा ने अपने दल के कुछ नेताओं की भी इजराइली पेगासस सॉफ्टवेयर के माध्यम से निगरानी की। उन्होंने कहा कि जासूसी कांड के बाद अब इंटरनेट मीडिया के माध्यम से विपक्ष की आवाज पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र तभी सफल होता है, जब बोलने, लिखने, पढ़ने, विचारों की अभिव्यक्ति आदि की आजादी हो,  लेकिन वर्तमान में केंद्र की सरकार आम लोगों की स्वतंत्रता को छीनने की कोशिश कर रही है। पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

chat bot
आपका साथी