झारखंड की राजधानी रांची में बनने वाली फ‍िल्‍म राहगीर का लंदन में बजा डंका

राहगीर फ‍िल्‍म के ल‍िए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड गौतम घोष और बेस्ट एक्टर का अवार्ड तिलोत्तमा शोम को मिला है। इस फ‍िल्‍म की शूट‍िंंग झारखंड की राजधानी रांची और नेतरहाट के अलावा कई क्षेत्रों में हुई थी। इसमें कई मशहूर कलाकारों ने काम क‍िया है।

By M EkhlaqueEdited By: Publish:Mon, 07 Jun 2021 11:32 PM (IST) Updated:Mon, 07 Jun 2021 11:34 PM (IST)
झारखंड की राजधानी रांची में बनने वाली फ‍िल्‍म राहगीर का लंदन में बजा डंका
झारखंड में बनी राहगीर फ‍िल्‍म की अभ‍िनेत्री तिलोत्तमा शोम। जागरण

 रांची (जागरण संवाददाता) : लंदन में 26 मई से छह जून तक संपन्न यूके एशियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'राहगीर' ने अपना परचम लहराया है। फिल्म ने दो पुरस्कार झटके हैं। बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड गौतम घोष और बेस्ट एक्टर का अवार्ड तिलोत्तमा घोष को मिला। फिल्म की शूटिंग रांची, नेतरहाट और झारखंड के दूसरे स्थानों पर हुई थी।

फिल्म के निर्माता अमित अग्रवाल ने बताया कि इस फिल्म से उन्‍हें काफी उम्‍मीद थी। बताया क‍ि फिल्म में मुख्य भूमिका लाइफ ऑफ पई, मुक्ति भवन, जेड प्लस जैसी फिल्मों के मशहूर एवं उत्कृष्ट कलाकार आदिल हुसैन हैं। वहीं बेहतरीन अदाकारा तिलोत्तमा शोम ने अभ‍िनय क‍िया है। इस फ‍िल्‍म में शिपऑफ दिसस, संकेपर्ड गेम एवं पाताल लोक फेम के नीरज काबी की भी अहम भूमिका है।

फिल्म निर्माता अमित अग्रवाल ने बताया कि फेस्टिवल में दिखाई जाने वाली यह पहली फिल्म थी। छह जून को पुरस्कार मिला। यह पूरी टीम के लिए गर्व की बात है। सबसे बड़ी बात यह है कि रांची और इसके आसपास की प्राकृतिक सुंदरता इस फिल्म को अतिरिक्त बढ़त दिलाती है।

अमित ने बताया कि इसे पूर्व भी यह फिल्म कई अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में धूम मचा चुकी है। बताया क‍ि राहगीर तीन ऐसे अजनबियों की दास्तान है जो दैनिक मजदूरी करते हुए जीवन में कठिन परिस्थितियों से जूझते हैं और मानवता की भलाई के लिए मिलकर काम करते हैं।

ज्ञात हो कि 'राहगीर' का बुसान अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में विश्व प्रीमियर और मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में प्रीमियर होने के बाद शंघाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सिनेमाशिया फिल्म फेस्टिवल नीदरलैंड, कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और केरल के अंतराष्ट्रीय फिल्म समारोह में रिलीज की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी