हफीजुल की मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि पर रघुवर दास ने कसा तंज, कह दी बड़ी बात

Manmohan Singh Latest News झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने इंटरनेट मीडिया पर चलने वाली पोस्‍ट को सही मानकर एम्‍स में इलाजरत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे दी थी। इस पर राज्‍य के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने चुटकी ली है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 09:14 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 09:20 PM (IST)
हफीजुल की मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि पर रघुवर दास ने कसा तंज, कह दी बड़ी बात
Manmohan Singh Latest News झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दे दी थी।

रांची, राज्य ब्यूरो। नई दिल्‍ली के एम्स अस्‍पताल में इलाजरत पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को मृत बताकर मौन रखवाने वाले झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन ने सत्ताधारी दलों की खासी किरकिरी कराई। हालांकि हफीजुल ने बाद में इंटरनेट मीडिया के माध्यम से माफी मांगी। इसके बाजवूद भाजपा ने उनकी खासी चुटकी ली। मंत्री के साथ-साथ भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार के मुखिया पर भी निशाना साधा। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने तंज कसते हुए कहा कि, जैसा राजा वैसा मंत्री। मंत्री का वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि यह हैं हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन।

इन्होंने महज कुछ तालियों और मोदी विरोध के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी का स्वर्गवास करवा दिया। एक ओर जहां केंद्र सरकार उनका बेहतर इलाज करवा रही है, वहीं दूसरी ओर झारखंड के मंत्री उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि एक ओर पूरा देश पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है। वहीं दूसरी ओर झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन वाली झारखंड सरकार के मंत्री ही मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

नीरा यादव ने जिंदा रहते हुए ही अब्दुल कलाम को दे दी थी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने को लेकर झारखंड सरकार के मंत्रियों की जल्दबाजी नई नहीं है। पूर्व मंत्री नीरा यादव ने भी देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को जिंदा रहते ही श्रद्धांजलि दे दी थी। इसके बाद से वह विवादों में घिर गई थीं। नीरा यादव द्वारा श्रद्धांजलि देने के ठीक पांच दिन बाद पूर्व राष्ट्रपति का निधन हो गया था। हफीजुल के मामले पर कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इस घटना की भी याद दिलाई है। भाजपा द्वारा मंत्री हफीजुल को निशाने पर लिए जाने की कांग्रेस ने निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने इसे ओछी राजनीति करार दिया है।

chat bot
आपका साथी