रघुवर ने भरी हुंकार-139 घोषणाएं की थीं 138 पर चल रहा काम; भाजपा ने बजट चर्चा के लिए जारी किया व्हिप

Raghubar Das. झारखंड विधानसभा में बजट पेश करने के बाद मीडिया से मु‍खातिब सीएम रघुवर दास ने कहा कि चार साल का उनका एटीआर पब्लिक के सामने है।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 03:53 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 06:31 PM (IST)
रघुवर ने भरी हुंकार-139 घोषणाएं की थीं 138 पर चल रहा काम; भाजपा ने बजट चर्चा के लिए जारी किया व्हिप
रघुवर ने भरी हुंकार-139 घोषणाएं की थीं 138 पर चल रहा काम; भाजपा ने बजट चर्चा के लिए जारी किया व्हिप

रांची, राज्‍य ब्‍यूरो। झारखंड विधानसभा में अपने कार्यकाल का आखिरी बजट पेश करने के बाद मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनका एटीआर पब्लिक के सामने है। हमने 139 घोषणाएं की थीं और उनमें से 138 पर काम चल रहा है। प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं भाग्यशाली कि यह बजट पेश कर सका।चार साल में बहुत काम किया।

सीएम ने कहा कि गठबंधन की सरकारों के कारण काम नहीं हो पा रहा था। आजादी के 67 साल बाद भी 38 लाख घरों में बिजली नहीं पहुंच सकी थी। 4 साल में 95 प्रतिशत से ज्यादा घरों में बिजली पहुंचा दी गई। मीडिया से मुखातिब सीएम ने आगे कहा कि स्किल इंडिया से राज्य आगे बढ़ा है। महिलाओं-किसानों का खास योगदान रहा। सत्ता में आने के बाद यहां कृषि विकास दर -4.5 था और अब 14 फीसद है।

सीएम ने कहा कि यह राज्‍य के मेहनती किसानों की बदौलत ही संभव हुआ है। उन्‍होंने कहा कि देश का सबसे बढ़िया प्रेस क्लब झारखंड में है। पत्रकारों को पेंशन के लिए सरकार अध्ययन करा रही है। इस दिशा में शीघ्र बड़ी घोषणा होगी। उन्‍होंने कहा कि गरीब और किसान को सशक्त करेंगे। किसान कर्जदार न बने बल्कि कर्ज देने वाला बने, इस सोच के साथ काम कर रहे हैं।

भाजपा ने विधायकों को जारी किया व्हिप : इधर विधानसभा बजट सत्र में बजट पर चर्चा के दौरान भाजपा सदस्‍यों को मौजूद रहने के लिए सचेतक राधाकृष्‍ण किशोर ने व्हिप जारी किया है। सभी भाजपा सदस्‍यों को कटौती प्रस्‍ताव के विरोध में और अनुदान मांगों के समर्थन में वोटिंग करने के लिए कहा गया है ।

chat bot
आपका साथी