केरल के प्राचीन मंदिर की तर्ज पर बनेगा लोवाडीह का पंडाल

नामकोम में नटराज दुर्गा पूजा समिति द्वारा इस बार केरल के प्राचीन मंदिर की तर्ज पर पंडाल का निर्माण कि ायजा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Sep 2018 06:17 AM (IST) Updated:Tue, 25 Sep 2018 06:17 AM (IST)
केरल के प्राचीन मंदिर की तर्ज पर बनेगा लोवाडीह का पंडाल
केरल के प्राचीन मंदिर की तर्ज पर बनेगा लोवाडीह का पंडाल

जागरण संवाददाता, रांची : नटराज युवक संघ दुर्गा पूजा समिति लोवाडीह द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। लोवाडीह चौक नामकुम में भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। केरल के समुद्र तट पर स्थित एक प्राचीन मंदिर के थीम पर बन रहा पंडाल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। बीस कारीगरों की टीम पिछले पांच दिनों से पंडाल निर्माण में दिनरात लगी हुई है। पंडाल की लंबाई 60 फीट, चौड़ाई 28 व ऊंचाई 40 फीट होगी। हुगली पत्ता, दही चम्मच व छोटे-छोटे टोकरी की मदद से पंडाल तैयार किया जाएगा। पंडाल के बाहरी हिस्से में महीन कलाकृति की जाएगी। साथ ही पंडाल में पर्यटन स्थल का भी समावेश होगा।

भक्तों को दिखेगी हवा में उड़ती हुई मां की प्रतिमा-

पंडाल में प्रवेश करते ही भक्तों को हवा में मां की प्रतिमा के दर्शन होंगे। हवा में उड़ते हुए मां महिषासुर का वध करेंगी। खास बात यह होगी कि मां दुर्गा हवा में कैसे उड़ रही हैं भक्तों को पता नही चल पाएगा। इसके लिए पंडाल के अंदरुनी हिस्से में विशेष लाइटिंग की जाएगी। 80 हजार रुपये की लागत से मूर्तिकार कार्तिक पाल 20 फीट ऊंची मां की प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं।

इसके अलावा पूजा स्थल से जुड़ने वाली सभी सड़कों पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही मेले का भी आयोजन किया। झूला व खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे।

ये हैं समिति के सदस्य :

संरक्षक बनमाली मंडल, जागो महतो, अध्यक्ष बिरू साहु, उपाध्यक्ष रवि प्रकाश, अर्जुन साहु, प्रदीप साहु, अमित, कोषाध्यक्ष उमेश महतो, सचिव पप्पू सिंह, सह सचिव मुन्नु भुटकुमार, अंकित कुमार महतो, गोलू महतो, संजीव सिंह, संगठन सचिव सुरेश महतो, संजय गुप्ता, प्रेम राम, प्रदीप महतो, पूजा प्रभारी जया बड़ाइक, संजीत राम, तपन कुमार महतो, उमेश कुमार महतो, प्रवक्ता मंटू लाला , मीडिया प्रभारी अखिलेश कुमार, हेमंत किशोर, कार्यकारिणी सदस्य भरत राम, दीपक कुमार, झून साहु, रवि साहु, अजय यादव, प्यारेलाल आदि योगदान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी