लोअर हिनू में स्वर्गलोक की थीम पर बनेगा पंडाल

इस बार लोअर हिनू में भक्तों को स्वर्गलोक के दर्शन होंगे। इसी थीम पर पंडाल बनाया जा रहा है। पूजा आयोजन में कुल 11 लाख का खर्च आने का अनुमान है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 08:53 AM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 08:53 AM (IST)
लोअर हिनू में स्वर्गलोक की थीम पर बनेगा पंडाल
लोअर हिनू में स्वर्गलोक की थीम पर बनेगा पंडाल

जागरण संवाददाता, रांची : हिनू यूनाइटेड क्लब दुर्गा पूजा समिति (बिहारी मंडप) का पूजा पंडाल शहरवासियों को अपनी ओर आकर्षित करेगा। भक्त इसबार स्वर्ग लोक में मां दुर्गा के दर्शन करेंगे। स्वर्ग लोक की थीम पर पंडाल का निर्माण होगा। पंडाल के अंदर व बाहर स्वर्ग लोक का आवरण तैयार किया जाएगा। स्वर्ग लोक से जुड़ी झांकियां प्रस्तुत की जाएगी। पंडाल के बाहरी हिस्से में फांगिंग के सहारे धुआं का बादल तैयार किया जाएगा। पंडाल के अंदर विशेष प्रकार की विद्युत सज्जा की जाएगी। साथ ही शिव परिवार की झांकी डिस्पले की जाएगी। सात लाख रुपये की लागत से पंडाल निर्माण होगा। समिति द्वारा पूजा आयोजन का यह 102वां वर्ष है।

26 को होगा भूमि पूजन-

पंडाल निर्माण को लेकर समिति 26 सितंबर को लोअर हिनू में भूमि पूजन करेंगी, इसी दिन से पंडाल निर्माण शुरू होगा। रांची के ही 20 कारीगरों के टीम 45 फीट ऊंचा व 60 फीट चौड़ा पंडाल निर्माण करेंगे। पंडाल बनाने में थर्मोकॉल, फाइबर, प्लाई व कपड़े का उपयोग होगा।

लाइव शो का होगा आयोजन-

समिति द्वारा सप्तमी , अष्टमी और नवमी को पंडाल के अंदर कलाकारों द्वारा लाइव शो का आयोजन किया जाएगा। कलाकार मां दुर्गा की तीन कहानियां अभिनय के माध्यम से भक्तों को दिखाएंगे। शाम सात बजे से शो का आयोजन होगा। पंडाल में 11 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। एक लाख पच्चीस हजार की लागत से प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। पूजा आयोजन में 11 लाख रुपये खर्च होंगे। मां की वैदिक विधि से पूजा की जाएगी।

यह है समिति-

अध्यक्ष सुबोध सिंह गुड्डू, सचिव रमाकांत द्विवेदी, प्रवक्ता सह संयोजक आलोक रंजन श्रीवास्तव, संरक्षक प्रेम श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद सिंह, सुजीत साह, सुधीर वर्मा, देवेंद्र प्रसाद, विश्वजीत साहा, अरविंद उपाध्याय, विनोद प्रधान, कोषाध्यक्ष राकेश सिंह, संजीव श्रीवास्तव, प्रदीप गांगुली, अनुप गांगुली, आशुतोष सिंह, डब्लू पंडित, सतेंद्र पाठक, सुजीत नांबियार, नवीन यादव, आलोक प्रधान, सुबोध कुमार।

chat bot
आपका साथी