पंडालों में पांच फीट की मूर्ति रखने के निर्देश पर पूजा समितियां सहमत नहीं

झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को हुई बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर पंडाल बनाने की अनुमति तो दे दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:00 AM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:00 AM (IST)
पंडालों में पांच फीट की मूर्ति रखने के निर्देश पर पूजा समितियां सहमत नहीं
पंडालों में पांच फीट की मूर्ति रखने के निर्देश पर पूजा समितियां सहमत नहीं

जागरण संवाददाता, रांची : झारखंड सरकार द्वारा मंगलवार को हुई बैठक में दुर्गा पूजा आयोजन को लेकर पूजा पंडाल बनाने की अनुमति तो दे गई है। लेकिन पंडालों में मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई पांच फीट रखने के निर्देश पर पूजा समिति सहमत नहीं हैं। इसी आशय को लेकर बुधवार को रांची के बकरी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मौजूद समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जहां सरकार का आभार व्यक्त किया, वहीं मूर्ति की साइज को लेकर असहमति भी व्यक्त की। समिति के मुख्य संरक्षक अशोक चौधरी, संयोजक मुनचुन राय, अध्यक्ष अशोक पुरोहित आदि ने कहा कि सरकार द्वारा पूजा आयोजन को लेकर पंडालों में मूर्ति की अधिकतम ऊंचाई पांच फीट रखने के निर्देश पर हम सहमत नहीं हैं। पूजा समितियों द्वारा पांच-छह माह पूर्व ही मूर्तियों का ऑर्डर दिया जा चुका है। मूर्तियां बनकर तैयार हैं। अब इतने कम समय में दोबारा मूर्तियों को तोड़कर बनाना संभव नहीं है। कहा गया कि इस आशय को लेकर गुरुवार को पूजा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बातों को रखेगा। सरकार इस पर पुनर्विचार कर प्रतिबंध हटाए। बच्चों के पंडाल में प्रवेश पर रोक का भी हो रहा है विरोध

पूजा पंडालों में 18 साल से कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर रोक लगायी गई है, जिसका विरोध पूजा समितियां कर रही हैं। मुख्य संरक्षक अशोक चौधरी का कहना है कि कोरोना काल में वैसे ही भव्य पंडाल एवं मूर्तियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऊपर से 18 साल से कम उम्र के बच्चों को भी पंडालों में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में पंडालों में कौन आएगा। अगर बच्चों की ही सहभागिता नहीं होगी, तो वह कैसी पूजा। हम किसी बच्चे को पंडाल में आने से कैसे रोक सकते हैं। बैठक में इन बिदुओं पर बनी सहमति

- मां को भोग लगाने की पुरानी परंपरा जारी रहेगी। हालांकि सामूहिक तौर पर नहीं होगा भोग का वितरण।

- पंडाल से जुड़े सभी सदस्यों को पूजा से पूर्व वैक्सीन लगाना अनिवार्य।

- टीका लेने वाले पुरोहित एवं ढाक वालों को ही पंडाल में प्रवेश करने दिया जाएगा। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का हुआ विस्तार

बैठक के दौरान रांची जिला दुर्गा पूजा समिति का विस्तार भी किया गया। हीरालाल साहू, अशोक चौधरी, मनोज पांडेय व राजेंद्र सिंह को मुख्य संरक्षक चुना गया। जबकि मुख्य सलाहकार के रूप में मनोज गुप्ता, उदय प्रताप सिंह व मुन्ना, संरक्षक आलोक साहू, रमेश गुप्ता, राजेश ठाकुर, पंकज साहू, हेम सिंह, मनोज ठाकुर, उमेश कामदार, व कृष्ण मोहन सिंह, सह संरक्षक विश्वजीत बॉस, शैलेस्वर दयाल सिंह, अजय गुप्ता व लल्लू सिंह, संयोजक मुनचुन राय, अध्यक्ष अशोक पुरोहित, कार्यकारी अध्यक्ष विक्की यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश गोप व राहुल शर्मा, उपाध्यक्ष राजकुमार महतो, अरविद साह, मनीष सिंह, राहुल गुप्ता, राकेश शर्मा, कमल गुप्ता, संजय सोनी, अमरेंद्र सिंह, वीरू साहू, विनोद गोप, रवि सिंह, मिनी सिंह, विजय गुप्ता, राजीव चौधरी,आशुतोष वर्मा, मोनू विवेक, शुभम सिन्हा, रवि रोहतगी, मनीष श्रीमाली व अभिषेक चौधरी, महामंत्री : कुंदन सिंह, मंत्री मिथिलेश गोप, भोला शर्मा, रितेश द्विवेदी, किशलय सानू, नरेश पंडित, साहित्य पवन, भोला झा, राहुल सिंह, रिक्की यादव, संजय गुप्ता, धनंजय सिंह, राजेश वर्मा, सत्यम, मनीष राय सत्यदर्शी, शेखर प्रसाद, राजकिशोर प्रसाद, साहित्य पवन, संदीप घोष, दीपक गुप्ता, आनंद कुमार, अंकित गुप्ता, मीडिया प्रभारी कौशल चौधरी व विवेक सिंह, सह मीडिया प्रभारी नीरज यादव, रिषभ अग्रवाल, प्रवक्ता : मंटू लाला, दिलीप स्वर्णकार, सह प्रवक्ता प्रेम सिंह व बिक्कु सिंह, संगठन मंत्री : शैलेंद्र यादव व आशुतोष सिंह और कोषाध्यक्ष पवन मुरारका व उमेश कामदार का बनाया गया।

chat bot
आपका साथी