Lungs Billboard Display : वायु प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता के लिए लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले

Lungs Billboard Display रांची नगर निगम और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) संयुक्त रूप से रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समीप वायु प्रदूषण से संबंधित एक अनूठे जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। एक विशाल मानव कृत्रिम फेफड़े का बिलबोर्ड बनाया जा रहा है।

By Sanjay KumarEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 08:48 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 08:48 PM (IST)
Lungs Billboard Display : वायु प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता के लिए लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले
Lungs Billboard Display : वायु प्रदूषण के प्रति जन-जागरूकता के लिए लंग्स बिलबोर्ड डिस्प्ले

रांची जासं। Lungs Billboard Display :कल यानि बुधवार के दिन रांची नगर निगम(Ranchi Municipal Corporation) और सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) संयुक्त रूप से रांची के अल्बर्ट एक्का(Albert Ekka Chowk) चौक के समीप वायु प्रदूषण से संबंधित एक अनूठे जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। इसके तहत बेहद आकर्षक ढंग से एक विशाल मानव कृत्रिम फेफड़े का बिलबोर्ड बनाया जा रहा है, जो प्रतीकात्मक रूप से वायु प्रदूषण के मानव स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव को प्रदर्शित करता है।

इस बिलबोर्ड का अनावरण रांची की माननीया मेयर श्रीमती आशा लकड़ा के द्वारा किया जाएगा। इस कार्यक्रम में रांची म्युनिसिपल कमिश्नर असिस्टेंट श्री ज्योति कुमार सिंह, झारखंड पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड के अधिकारीगण समेत सिविल सोसाइटी संगठन शामिल होगी।

शुरुआत में बिलबोर्ड के फेफड़ों का रंग सफेद है। जो कि स्वस्थ फेफड़ों के प्रतीक के रूप में प्रद्रषित करती है। जो अगले कुछ दिनों या सप्ताह में प्रदूषित हवा के कारण बदलना शुरू कर देगा और यह भूरे से अंततः काला हो जाएगा। यह होर्डिंग डिस्प्ले अगले कई दिनों तक लगा रहेगा। इसका व्यापक उद्देश्य शहर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए नागरिकों और स्टेकहोल्डर्स को सहयोग देने के लिए सचेत और जागरूक करना हैं।

chat bot
आपका साथी