शहर में बढ़ रहा पब का ट्रेंड, लोगों को लुभा रहा नाइट लाइफ

साल 2021 अपने अंतिम चरण पर है ऐसे में लोग अभी से न्यू इयर मनाने को लेकर प्लानिग कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 08:00 AM (IST)
शहर में बढ़ रहा पब का ट्रेंड, लोगों को लुभा रहा नाइट लाइफ
शहर में बढ़ रहा पब का ट्रेंड, लोगों को लुभा रहा नाइट लाइफ

जासं, रांची: साल 2021 अपने अंतिम चरण पर है, ऐसे में लोग अभी से न्यू इयर मनाने को लेकर प्लानिग कर रहे हैं। पहले लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए बाहर घूमने जाते थे। वहीं, अब ट्रेंड में थोड़ा बदलाव आया है। लोग आम दिनों में भी क्लब और पब का आनंद उठाते हैं। शहर के युवा ही नहीं बल्कि परिवार भी पब में पार्टी करने से गुरेज नहीं कर रहे हैं। जाए भी क्यूं ना, आखिर शहर में लोगों के मनोरंजन के लिए नए-नए पब व डिस्को जो बनने लगे है। शहर में पब व बार का ट्रेंड सा बढ़ता जा रहा है। पब का ये ट्रेंड शहर की नाइट लाइफ को काफी आकर्षक बना रहा है। बेहतर बात ये है कि कोरोना काल के बाद शहर में आनलाइन वर्क का कल्चर काफी बढ़ गया है। ऐसे काम में युवा काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इससे उनकी कमाई भी काफी अच्छी हो जाती है। लिहाजा युवा अपने आनंद के लिए खर्च करने से परहेज नहीं कर रहे हैं। खाने के साथ लाइव म्यूजिक का भी आनंद उठा रहे लोग :

लालपुर स्थित आर्या होटल में लोगों के मनोरंजन की पूरी व्यवस्था उपलब्ध है। होटल के जेनरल मैनेजर अमित कुमार मित्रा ने बताया कि शुक्रवार, शनिवार व रविवार को लोग यहां खाने के साथ लाइव संगीत का भी लुत्फ उठा सकते है। शहर के लोकल सिगर्स यहां आए लोगों को अपने संगीत से थिरकने पर मजबूर कर देते है। लोगों को यहां का माकटेल भी काफी पसंद किया जाता है। हूच बार एंड रेस्टुरेंट के मालिक रॉनी जग्गी ने बताया कि हमारे यहां बार में हर एज ग्रुप के लोग आते है। वीकेंड में यहा बॉलिवुड नाइट व डीजे नाइट का आयोजन हाता है। कॉन्टिनेंटल, चाइनीज, इंडियन हर वैराइटी का खाना यहा उप्लब्ध है। बजट की बात करें तो इस बार में लोग कम पैसे खर्च कर ज्यादा मजा ले सकते है। शहर में बढ़ रहा पब कल्चर:

अन्य मेट्रो शहर की तरह अब रांची शहर भी हर क्षेत्र में आधुनिकता की ओर बढ़ता जा रहा है। चाहे वो पढ़ाई का क्षेत्र हो, कार्पोरेट क्षेत्र हो या फिर मनोरंजन का क्षेत्र। शहर हर तरह से बदलाव के लिए तैयार हो चुका है। आए दिन यहां नए-नए रेस्टोरेंट और पब खुल रहे है। पब के इंटीरियर से लेकर व्यंजन तक हर चीज लोगों को आकर्षित कर रही है। शहर में रात 11 बजे के बाद अधिकतर रेस्टोरेंट व पब बंद हो जाते है। कोरोना के कारण पिछले साल पब में लोगों की ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। अब देखना ये है कि इस बार कैसा रहेगा शहर के पब का माहौल।

chat bot
आपका साथी