देश के लिए गर्व का पल, ग्लोबल म‍ीथेन इनिशिएटिव में भारत को मिला उपाध्‍यक्ष पद

देश के लिए एक और गर्व भरा पल आया है। भारत को वर्ष 2021-2023 के लिए ग्लोबल म‍ीथेन इनिशिएटिव(जीएमआई) की संचालन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारत जीएमआई के कुल 45 भागीदार देशों में संस्थापक सदस्य है।

By Brajesh MishraEdited By: Publish:Sat, 07 Aug 2021 08:17 AM (IST) Updated:Sat, 07 Aug 2021 08:17 AM (IST)
देश के लिए गर्व का पल, ग्लोबल म‍ीथेन इनिशिएटिव में भारत को मिला उपाध्‍यक्ष पद
ग्लोबल म‍ीथेन इनिशिएटिव में भारत को अहम जिम्‍मेदारी मिली है।

  रांची,जासं। देश के लिए एक और गर्व भरा पल आया है। भारत को वर्ष 2021-2023 के लिए ग्लोबल म‍ीथेन इनिशिएटिव(जीएमआई) की संचालन समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारत जीएमआई के 45 भागीदार देशों में संस्थापक सदस्य है। अब भारत आने वाले वर्षों में मीथेन उत्सर्जन को कम करने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। कोयला मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विनोद कुमार तिवारी भारत से समि‍ति के उपाध्यक्ष के रूप में प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके साथ ही इस टीम में अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाईन इंस्टिच्यूट संचालन समिति के सदस्य और कोयला उपसमिति के सह अध्यक्ष होंगे। एचओडी स्वच्छ ऊर्जा विभाग सीएमपीडीआई वैकल्पिक प्रतिनिधि होंगे। कनाडा संचालन समिति का अध्यक्ष है। अमेरिका के समिति के दूसरा उपाध्यक्ष होने की संभावना है।

जीएमआई एक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक निजी भागीदारी है, जो स्वच्छ ऊर्जा स्रोत के रूप में मीथेन की उत्‍पादन और उपयोग के लिए बाधाओं को कम करने पर केंद्रित है। यह पहल दुनियाभर में मीथेन से ऊर्जा परियोजनाओं के सूचना संसाधनों को अपने व्यापक ऑनलाइन पुस्तकालय के माध्यम नया आयाम देती है। तकनीकी उपकरणों और संसाधनों के माध्यम से सहायता प्रदान करती है।

जीएमआई तीन प्रमुख क्षेत्रों तेल और गैस, बायोगैस और कोयला खानों में मीथेन शमन को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। सूचना और तकनीकी संसाधनों का आदान-प्रदान करने के लिए यह संगठन अपने सहयोगी देशों और 700 से अधिक प्रोजेक्ट नेटवर्क सदस्यों के साथ सहयोग करता है। इसके अतिरिक्त, जीएमआई जलवायु और स्वच्छ वायु गठबंधन (सीसीएसी), यूरोप के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक आयोग (यूएनईसीई), और ऊर्जा एजेंसी (आईईए) सहित मीथेन उत्‍पादन और उपयोग पर केंद्रित अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ मिलकर काम करता है।

सीएमपीडीआई-कोल इंडिया लिमिटेड और इसकी सहायक कंपनियों के लीज होल्ड क्षेत्रों में सीबीएम और सीएमएम के विकास के लिए प्रमुख कार्यान्वयन एजेंसी है। हाल ही में सीबीएम डेवलपर के माध्यम से विकसित करने के लिए तीन सीबीएम ब्लॉकों की नीलामी की गई है। बीसीसीएल लीज होल्ड क्षेत्रों में झरिया सीबीएम ब्लॉक के विकास के लिए सीबीएम डेवलपर का चयन किया गया है। मूनीडीह भूमिगत खदान के लिए कोल माइन मीथेन ड्रेनेज प्रदर्शन परियोजना को भी मंजूरी दी गई है।

chat bot
आपका साथी