बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ अमेरिका व इंग्लैंड में भी प्रदर्शन, भारतीय दूतावास को सौंपा ज्ञापन

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में अमेरिका इंग्लैंड आस्ट्रेलिया कनाडा नाइजीरिया सऊदी अरब कुवैत सहित कई देश में हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। कोरोना के कारण सड़कों पर ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 10:23 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 10:26 AM (IST)
बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ अमेरिका व इंग्लैंड में भी प्रदर्शन, भारतीय दूतावास को सौंपा ज्ञापन
बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के खिलाफ अमेरिका व इंग्लैंड में भी प्रदर्शन। जागरण

रांची [ संजय कुमार] । बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद बंगाल में हिंदुओं पर हो रहे हमले के विरोध में अमेरिका, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया, कनाडा, नाइजीरिया, सऊदी अरब, कुवैत सहित कई देश में हिंदू समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। कोरोना के कारण सड़कों पर ज्यादा लोग प्रदर्शन में शामिल नहीं होकर, अपने-अपने घरों में आनलाइन प्रदर्शन में शामिल हुए। कई देश में तो भारतीय दूतावास को ज्ञापन सौंपते हुए बंगाल के हिंदुओं की रक्षा की मांग की गई।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा विदेशी घुसपैठियों पर ममता बनर्जी कब तक मेहरबान होती रहेंगी। एक तरफ बंगाल में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर केंद्र और राज्य की सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। वहां के हिंदू कब तक पलायन करते रहेंगे। इसलिए तत्काल दोनों सरकारों को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि अलग-अलग देश में अलग-अलग दिन भारत से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया। इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

बंगाल के हिंदुओं की मदद के लिए देश के लोग आगे आएं : परांडे

विहिप के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने देश के हिंदुओं से आह्वान किया है कि संकट की इस घड़ी में बंगाल के प्रताडि़त व विस्थापित हो चुके लोगों की मदद करने के लिए आगे आएं। कहा गया कि  वहां की स्थिति बड़ी भयानक है। बुलडोजर लगवाकर 200 घरों को तोड़ दिया गया। दुकानें लूट ली गई। यदि समय रहते हमलोग मदद को आगे नहीं आएंगे तो स्थिति और खराब हो जाएगी। बंगाल के संबंध में कहा कि जब वहां के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री जैसे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों का विरोध हो रहा हो फिर समझ सकते हैं कि आम लोगों की वहां क्या स्थिति होगी। वे रविवार को विहिप से जुड़े लोगों को आनलाइन संबोधित कर रहे थे।

मुस्लिम घुसपैठ होने के कारण जनसंख्या का असंतुलन पैदा हो गया

परांडे ने कहा कि बंगाल में मुस्लिम घुसपैठ के कारण जनसंख्या का असंतुलन पैदा हो गया है। यह देश के लिए खतरनाक स्थिति है। इस्लामिक जिहादी कई जिलों में हावी होते जा रहे हैं। हिंदू समाज को भी अपनी ताकत बढ़ानी होगी। वैसे कई जगहों पर हमारी बढ़ी ताकत से विरोधी शक्तियां घबरा गई है। अभी समय है कि बंगाल के ङ्क्षहदुओं के साथ हमें कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहना होगा। कई जगहों पर समाज के लोगों की ओर से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं। भोजन व मेडिकल की व्यवस्था की गई है। इसे और बढ़ाने की जरूरत है।

chat bot
आपका साथी