ओरमांझी टोल प्लाजा का घेराव, स्थानीय लोगों से वसूली पर शुरू हुआ बवाल Ranchi News

Chutupalu Toll Plaza Ormanjhi Ranchi स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में यहां उन लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता था। लेकिन अचानक शनिवार से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई। इसीलिए स्थानीय लोग नाराज हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 12:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 12:49 PM (IST)
ओरमांझी टोल प्लाजा का घेराव, स्थानीय लोगों से वसूली पर शुरू हुआ बवाल Ranchi News
प्रोजेक्ट मैनेजर हेड से बात करते लोग। जागरण

ओरमांझी, (रांची) जासं। ओरमांझी के चुटूपाल टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों से टैक्स वसूली शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने भाजपा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के संयुक्त नेतृत्व में टोल प्लाजा का घेराव किया। यहां पहुंचकर नेताओं ने प्रोजेक्ट मैनेजर हेड से बात की और ओरमांझी प्रखंड के लोगों से टोल टैक्स नहीं लेने की मांग की।

स्थानीय लोगों ने बताया कि पूर्व में यहां उन लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाता था। लेकिन अचानक शनिवार से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी गई। इसीलिए स्थानीय लोग नाराज हैं। लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों से वसूली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को टोल प्लाजा के आरपार आना जाना लगा रहता है। ऐसे में वह कितना टोल टैक्स देंगे। इसलिए प्रखंड के लोगों से टोल टैक्स नहीं लिया जाए तो बेहतर है।

chat bot
आपका साथी