खूंटी जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत, दुष्‍कर्म-हत्‍या मामले में काट रहा था सजा

Khunti Jharkhand News जेलर ने बताया कि 2 दिनों पूर्व जेल में बंदी की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसपर जेल के चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया। गत शुक्रवार अपराहन 330 बजे उसे जेल से सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 03:29 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 03:30 PM (IST)
खूंटी जेल के कैदी की इलाज के दौरान मौत, दुष्‍कर्म-हत्‍या मामले में काट रहा था सजा
2 दिनों पूर्व जेल में बंदी की तबीयत अचानक खराब हो गई।

खूंटी, जासं। हत्या, दुष्‍कर्म सहित अन्य संगीन धाराओं में लगभग एक वर्ष से खूंटी उपकारा में बंद रमई मुंडा नामक 45 वर्षीय विचाराधीन कैदी की शनिवार सुबह सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक साइको थानांतर्गत बाड़ी गांव का निवासी है। जेलर सुबोध पांडे ने बताया कि मृतक बंदी गत वर्ष 16 मार्च को उपकारा में आया था। उसके विरुद्ध हत्या, 17 सीएलए एक्ट, दुष्‍कर्म आदि संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। जेलर ने बताया कि 2 दिनों पूर्व जेल में बंदी की तबीयत अचानक खराब हो गई।

इस पर जेल के चिकित्सक ने उसे सदर अस्पताल रेफर किया। गत शुक्रवार अपराहन 3:30 बजे उसे जेल से सदर अस्पताल में शिफ्ट किया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने भी उसे रिनपास रांची रेफर कर दिया था। बंदी को रिनपास पास ले जाने के लिए कागजी प्रक्रिया की जा रही थी। इसी बीच शनिवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। बताया गया कि मृतक अचानक मानसिक रूप से बीमार हो गया था और जेल में गुमसुम सा रहने लगा था।

chat bot
आपका साथी