बढ़ने वाले हैं आलू-प्याज और हरी सब्जियां के दाम, बारिश से किसान परेशान

पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण टर्फ लाइन मध्य प्रदेश के उपर चक्रवातीय क्षेत्र बना रहा है। इससे कई दिनों से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओला वृष्टि हुई है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 10:47 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 10:47 AM (IST)
बढ़ने वाले हैं आलू-प्याज और हरी सब्जियां के दाम, बारिश से किसान परेशान
बढ़ने वाले हैं आलू-प्याज और हरी सब्जियां के दाम, बारिश से किसान परेशान। जागरण

रांची, जासं । पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसके कारण टर्फ लाइन मध्य प्रदेश के उपर चक्रवातीय क्षेत्र बना रहा है। इससे कई दिनों से रांची समेत आसपास के इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और ओला वृष्टि हुई है। इससे खेत में लगी फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि राज्य सरकार के द्वारा किसानों को राहत देने के लिए मुआवजे की घोषणा कर दी है। मगर फसलों के खराब होने का असर अब बाजार में दिखने लगा है। लोकल सब्जियों की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। पिछले दो दिनों में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, लाल साग, चौलाइ साग, धनिया के दाम में बीस प्रतिशत तक की तेजी आयी है।

ओरमांझी के सब्जी उत्पादक विनोद महतो बताते हैं कि तीस डिसमिल जमीन में उन्होंने साग और धनीया लगाया था। वहीं तरबूज, खीरा और टमाटर भी दूसरे खेत में लगाया था। मगर ओलावृष्टि के कारण फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ऐसे में हम बाजार की मांग को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इसका असर बाजार में दिख रहा है। हालांकि किसानों को अभी भी व्यापारी ज्यादा पैसे नहीं दे रहे हैं।

वहीं पिठोरिया के किसान दिलेश्वर साहू ने बताया कि शिमला, फूलगोभी, पत्तागोभी, बीन, बोड़ो, टमाटर, और लता वाली फसलों को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। वहीं लाकडाउन के कारण कुछ किसान का गेंहू भी खेत में पड़ा था। ऐसे में पकी फसल को भी नुकसान हुआ है। गांव की मंडी में माल कम है तो व्यापारी उच्चे दाम में माल खरीद रहे हैं। हालांकि गांव की मंडी और शहर की मंडी के दाम में अभी भी दोगुने का फर्क है।

गर्मी और नमी से सड़ रहे आलू- प्याज

पंडरा बाजार समिति के व्यापारी बता रहे हैं कि आने वाले एक सप्ताह में आलू-प्याज के दाम में और तेजी देखने को मिल सकती है। आलू-प्याज के थोक विक्रेता मदन बताते हैं कि हाल के दिनों में बारिश और गर्मी का असर आलूू-प्याज दिखने को मिल रहा है। गर्मी और नमी के कारण आलू और प्याज सड़ रहे हैं। बाहर से मंगाए माल में वेस्ट करीब दस प्रतिशत तक बढ़ा है। लिहाजा थोक के साथ छोटी मंडियों में दाम बढ़ना तय है। आलू और प्याज के दाम में वर्तमान दर से करीब पंद्रह प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिल सकती है।

chat bot
आपका साथी