Jharkhand Student Parliament: रांची में झारखंड छात्र संसद के आयोजन को ले चल रही तैयारी

Jharkhand Student Parliament झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा झारखंड छात्र संसद का आयोजन 30-31 अक्टूबर को किया जा रहा है। इसके लिए तैयारी जोरों पर चल रही है। तैयारी को लेकर रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डा. राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आनलाइन बैठक हुई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:05 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:05 AM (IST)
Jharkhand Student Parliament: रांची में झारखंड छात्र संसद के आयोजन को ले चल रही तैयारी
झारखंड छात्र संसद का आयोजन 30-31 अक्टूबर को किया जा रहा है।

रांची,जासं। झारखंड विधानसभा सचिवालय द्वारा झारखंड छात्र संसद का आयोजन 30-31 अक्टूबर को किया जा रहा है। मंगलवार को इस संबंध में रांची विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू डा. राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आनलाइन बैठक हुई। बैठक में रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी और लोहरदगा के एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल हुए।

डा. राजकुमार शर्मा ने कहा कि छात्र संसद के माध्यम से विद्यार्थियों को विधायिका के बारे में जानने का अवसर मिलता है। बैठक के दौरान रांची विश्वविद्यालय के प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के बीच छात्र संसद हेतु दिए गए पांच विषयों को लेकर 13 एवं 14 अक्टूबर को महाविद्यालय स्तर पर आनलाइन स्क्रीनिंग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही कहा गया कि 16 अक्टूबर को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय विभागों से चयनित छात्र-छात्राओं का विश्वविद्यालय स्तर पर स्क्रीनिंग की जाएगी।

जबकि 18 अक्टूबर को पांचों जिलों में से चयनित छात्र-छात्राओं का नाम फाइनल किया जाएगा। कुलपति डा. कामिनी कुमार ने एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डा. ब्रजेश कुमार को छात्र संसद के लिए विश्वविद्यालय नोडल पदाधिकारी बनाया है। आनलाइन बैठक में डा. कमल कुमार बोस, डा. कुमारी उर्वशी, डा. सुषमा एक्का, डा. सुब्रतो सिन्हा, डा. हेमंत कुमार, डा. प्रेमा, डा. निर्मला सैमुअल, डा. अपर्णा मिश्रा, डा. विद्याशंकर, डा. पुष्पा सुरीन, डा. कंचन कुमारी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी