अनलाक में स्कूल: स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू, कई स्कूलों ने सैनिटाइज किए क्लास रूम

आइसीएमआर की गाइडलाइन के तहत और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के स्कूल खोले जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 08:26 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 08:26 AM (IST)
अनलाक में स्कूल: स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू, कई स्कूलों ने सैनिटाइज किए क्लास रूम
अनलाक में स्कूल: स्कूलों को खोलने की तैयारी शुरू, कई स्कूलों ने सैनिटाइज किए क्लास रूम

जासं, रांची: आइसीएमआर की गाइडलाइन के तहत और राज्य सरकार के आदेश के अनुसार राज्य के स्कूल खुलने के तैयार हो रहे हैं। कई स्कूलों ने शनिवार से अपने परिसर और क्लास रूम की साफ-सफाई शुरू की। कई स्कूलों ने अपने पूरे परिसर को सैनिटाइज किया। इसके साथ ही जगह-जगह शारीरिक दूरी और कोविड नियमों के पालन के लिए बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि स्कूल आने वाले बच्चों के माता पिता से लिखित सहमति लेने के बाद ही बच्चों को स्कूल आने दिया जाएगा। इसके साथ ही, बच्चों को मास्क के साथ सैनिटाइजर का प्रयोग करना जरूरी होगा।

रांची के ज्यादातर स्कूल अभी बच्चों के लिए बस सेवा शुरू करने के पक्ष में नहीं है। स्कूलों का कहना है कि बस में बच्चों के बीच शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन के ख्याल रखना संभव नहीं होगा। ऐसे में माता पिता के लिए बच्चों को स्कूल पहुंचाना भी एक काम होगा। इसके साथ ही स्कूल में बच्चों के साथ शिक्षकों को भी शारीरिक दूरी का ध्यान रखने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही लंच में भी एक कक्षा के बच्चे दूसरे से सीधे संपर्क में नहीं आए इसका ध्यान रखा जाएगा।

-------

क्या कहते हैं प्राचार्य

सरकार के आदेश के तहत हम भी स्कूल खोलने पर विचार कर रहे हैं। पिछली बार की तरह ही सुरक्षा के सारे इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि अभी इसपर पूरा फैसला नहीं लिया गया है।

- मनोहर लाल, प्राचार्य, गुरूनानक स्कूल ये बात सही है कि आफलाइन शिक्षा का विकल्प नहीं है। ऐसे में संक्रमण की धीमी रफ्तार के बीच हम स्कूल तो खोल सकते हैं। मगर इसमें माता पिता की सहमति जरूरी होगी। आफलाइन के साथ आनलाइन क्लास भी चलेगी।

- डा. अशोक कुमार, प्राचार्य, डीएवी आलोक आनलाइन शिक्षा से जहां संक्रमण का खतरा कम है, वहीं प्रैक्टिकल नालेज की कमी होती है। बच्चों की सुरक्षा और माता पिता की सहमति के साथ स्कूल खोल सकते हैं।

- कृष्णा शुक्ला, प्राचार्य, योगदा सत्संग स्कूल।

chat bot
आपका साथी