Pray for Coronavirus Deceased: जिन्होंने अपनों को खोया, उनके लिए हजारीबाग में जगह-जगह हुई प्रार्थना VIDEO

Hazaribagh News Jharkhand News जिला स्कूल में सदर विधायक मनीष जयसवाल की उपस्थिति में प्रार्थना सभा की गई। बड़ा अखाड़ा में महंत विजयनंद दास के द्वारा गीता पाठ की शुरुआत की गई। पूरे जिले में लोग शामिल हुए।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 12:34 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:14 PM (IST)
Pray for Coronavirus Deceased: जिन्होंने अपनों को खोया, उनके लिए हजारीबाग में जगह-जगह हुई प्रार्थना VIDEO
हजारीबाग के कोबरा बटालियन में प्रार्थना सभा व पौधारोपण।

हजारीबाग, जासं। दैनिक जागरण के सर्व धर्म प्रार्थना सभा में हजारीबाग जिले में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जगह-जगह 2 मिनट का मौन रखकर कोरोना वायरस दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला स्कूल में सदर विधायक मनीष जयसवाल की उपस्थिति में प्रार्थना सभा की गई। बड़ा अखाड़ा में महंत विजयनंद दास ने गीता पाठ की शुरुआत की। बिहार झारखंड सीमा पर चोरदहा चेक पोस्ट पर पुलिस जवानों के द्वारा प्रार्थना सभा की गई। यहां सामुदायिक भवन में चिकित्सकों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई।

 प्रार्थना सभा की शुरुआत बिहार झारखंड सीमा चेक पोस्ट से हुई। यहां पर भारी संख्या में जुटे जवानों ने प्रार्थना सभा का आयोजन कर दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी। बरही के कोबरा बटालियन में श्रद्धांजलि सभा व पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 500 से अधिक पौधे जवानों के द्वारा लगाए गए। चौपारण सामुदायिक भवन में बीडीओ, सीओ व चिकित्सा पदाधिकारी की उपस्थिति में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ। यहां के कर्मियों के द्वारा पौधारोपण किया गया।

चोरदाहा सीमा से आरंभ हुआ प्रियजनों को याद करने का सिलसिला

सर्व धर्म प्रार्थना सभा अभूतपूर्व रहा। सहयोग, समर्पण, स्नेह और विश्वास का दायरा विस्तृत होता चला गया। झारखंड सीमा चोरदाहा से बच्छई तक, दैहर से रामपुर तक मानो कुछ समय के लिए सब प्रमुख जन प्रार्थना रत दिखे। चौपारण प्रखंड के सभी 26 पंचायतों के दर्जनों स्थलों पर दैनिक जागरण द्वारा आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा में हजारों लोग नम आंखों व दुआओं के साथ प्रियजनों की याद में बुझे दिखे। यही नहीं सात समंदर पार क्वालालंपुर से भी आपदा मित्र सहयोगी नितेश सिंह ने शोक सभा की।

निर्धारित स्थलों पर पौधारोपण भी किया गया। नम आंखों से परिजनों को याद करते हुए बताया कि कोविड-19 से रानू के बिछड़ने के गम में अंतिम संस्कार में लोग हिस्सा नहीं ले पाए थे, परंतु शोक सभा के माध्यम से सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। चोरदाहा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने इसकी शुरुआत की। पूरे प्रखंड का यही आलम रहा।

दैनिक जागरण के प्राण वायु है ऑक्‍सीजन कार्यक्रम में हजारीबाग में पर्यावरणविद सुरेंद्र प्रसाद। हे वृक्ष तुम्हारी शरण में हम ध्यान लगाने आए हैं... सुनिए@JagranNews #oxygenplant pic.twitter.com/mlVrHoboXx

— Sujeet Kumar Suman (@sujeet_hzb) June 14, 2021
chat bot
आपका साथी