कीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

बेड़ो बाजारटाड़ स्थित देवी मंडप के जीर्णोद्धार के बाद दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को संपन्न हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:30 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:30 AM (IST)
कीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न
कीर्तन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

बेड़ो : बेड़ो बाजारटाड़ स्थित देवी मंडप के जीर्णोद्धार के बाद दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शनिवार को हवन-पूजन के साथ संपन्न हो गया। देवी मंडप के शुभारंभ व प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर दो दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी मा की आराधना की गई। इसके बाद देवी मंडप मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के खोल दिए गए। श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। वहीं, धार्मिक व पारंपरिक अनुष्ठान यजमान राजेंद्र कुमार साहू व विनय कुमार सोनी सपत्‍‌नी द्वारा दीनानाथ मिश्रा व सोनू पंडित की अगुवाई में पूजा संपन्न हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार को संध्या में मंदिर समिति की ओर से अखंड हरिकीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया था। इसमें लोहरदगा सासद सुदर्शन भगत व आदिवासी काग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष सह काग्रेस प्रत्याशी माडर विधानसभा क्षेत्र के सन्नी टोप्पो शामिल हुए। यहां समिति के आलोक देवघरिया व केदार महतो द्वारा अंग वस्त्र ओढ़ाकर उनका स्वागत किया गया। मौके पर सासद सुदर्शन भगत ने कहा कि धार्मिक कायरें के आयोजन से वातावरण शुद्ध होता है। वहीं, सन्नी टोप्पो ने कहा कि मंदिर में देवी मा के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य उन्हें प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार हो जाने से इस क्षेत्र में सुख शाति देवी मा की कृपा से बनी रहेगी। इधर, मंदिर परिसर में पूरी रात मा देवी के भजन कीर्तन किया गया। सुबह महाआरती और महाप्रसाद खीर के वितरण के साथ यह धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक सोनी, रंजन कुमार गुप्ता, केदार महतो, परना महतो, उमेश महतो, बिनु महतो, अरुण महतो, शशि गोप, कृष्णा साहू, राजू साहू सहित सभी ग्रामवासियों ने सराहनीय योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी