बिजली विभाग ने अभियान चलाकर काटे ढाई करोड़ के बकायेदारों के 1379 कनेक्शन

बिजली विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर 1379 कनेक्शन काटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 08:46 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 08:46 PM (IST)
बिजली विभाग ने अभियान चलाकर काटे ढाई करोड़ के बकायेदारों के 1379 कनेक्शन
बिजली विभाग ने अभियान चलाकर काटे ढाई करोड़ के बकायेदारों के 1379 कनेक्शन

रांची वेस्ट में काटे गए सबसे ज्यादा 258 कनेक्शन, सबसे कम 93 कनेक्शन कटे रांची सेंट्रल में

जागरण संवाददाता, रांची : बिजली विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर 1379 कनेक्शन काटे हैं। इन 1379 उपभोक्ताओं पर दो करोड़ 55 लाख 27 हजार रुपये का बकाया था। सबसे ज्यादा 258 कनेक्शन रांची वेस्ट में काटे गए हैं। जबकि सबसे कम 93 कनेक्शन रांची सेंट्रल क्षेत्र में कटे हैं। बिजली विभाग के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर सुबह 10 बजे से बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि डोरंडा में 128 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 14 लाख 36 हजार रुपये का बकाया है। कोकर में 113 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 22 लाख 19 हजार रुपये का बकाया है। रांची के न्यू कैपिटल इलाके में 145 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 21 लाख 68 हजार रुपये का बकाया है। रांची सेंट्रल में 93 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 20 लाख चार हजार रुपये का बकाया है। रांची ईस्ट में 159 कनेक्शन काटे गए। इन उपभोक्ताओं पर 45 लाख 32 हजार रुपये का बकाया है। रांची वेस्ट में 258 कनेक्शन काटे

रांची वेस्ट में 258 कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर 52 लाख 83 हजार रुपये का बकाया है। खूंटी में 108 कनेक्शन काटे गए हैं। यहां 17 लाख 25 हजार रुपये का बकाया है। गुमला में 116 कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर 18 लाख 87 हजार रुपये का बकाया है। लोहरदगा में 131 कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर 24 लाख 74 हजार रुपये का बकाया है। सिमडेगा में 128 कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर 17 लाख 99 हजार रुपये का बकाया है। बकायेदारों से तीन करोड़ की वसूली

बिजली विभाग के महाप्रबंधक प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली विभाग ने राजस्व वसूली तेज कर दी है। बुधवार को जहां कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया था, वहीं बिजली के बिल की वसूली चल रही थी। दिन भर में तीन करोड़ रुपये की वसूली हुई है।

chat bot
आपका साथी