Jharkhand Education: प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य एवं उप प्राचार्यों का हो पद सृजित

Jharkhand Education झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ रांची के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों की बैठक हुई। शिक्षा सचिव राहुल शर्मा द्वारा प्लस 2 विद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रभार देने संबंधी निर्गत पत्र के बारे में विस्तृत विमर्श किया गया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 05:28 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 05:28 PM (IST)
Jharkhand Education: प्लस टू स्कूलों में प्राचार्य एवं उप प्राचार्यों का हो पद सृजित
झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, रांची के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई।

रांची, जासं। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ, रांची के प्रांतीय अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद ठाकुर की अध्यक्षता में प्रांतीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों एवं जिला कार्यकारिणी की बैठक की गई। बैठक में शिक्षा सचिव राहुल शर्मा द्वारा झारखंड में संचालित 510 प्लस 2 विद्यालयों में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को प्रभार देने संबंधी  निर्गत पत्र के बारे में विस्तृत विचार - विमर्श किया गया ।

वक्ताओं ने कहा कि यह प्लस 2 शिक्षकों  के आत्मसम्मान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा। यह सभी के लिए ऐतिहसिक दिन है। यह प्लस 2 शिक्षकों  की सफलता की पहली सीढ़ी है। असली लड़ाई तो  प्राचार्य एवं उप प्राचार्य के पद सृजित कराना एवं नियुक्ति करवाना है । इसके लिए संघ के सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर मजबूती के साथ प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ खड़ा होना होगा। संघ को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी जिलों के जिला अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। 

पत्र के अतिरिक्त  2 शिक्षकों की अन्य समस्याओं जैसे - सेवा संपुष्टि, सेवा निरंतरता व वेतन संरक्षण, ऐच्छिक स्थानांतरण और शिक्षा में गुणात्मक सुधार इत्यादि विषयों पर गंभीर चर्चा की गई । चर्चा के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने वर्षों से लंबित प्राचार्य एवं उप प्राचार्य पद के सृजन एवं नियुक्ति अविलंब करने के साथ-साथ अन्य समस्याओं का निराकरण करने की मांग शिक्षा विभाग से की गई। बैठक का संचालन संघ के संरक्षक सुनील कुमार ने की । इस बैठक में सभी जिलों से  संघ के  कई पदाधिकारी शामिल हुए, जिसमें श्रीकांत मंडल, सुशील  कुमार यादव, नीरज कुमार, वीरेंद्र कुमार, सत्यदेव, आरती कुमारी आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन रणजीत कुमार सिंह ने किया ।

chat bot
आपका साथी