रांची में पुलिसकर्मियों की बियर पार्टी का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश VIDEO

Jharkhand News Ranchi News झारखंड में लागू लाॅकडाउन के दौरान रांची के रॉक गार्डन में पुलिसकर्मी शराब पार्टी कर रहे हैं। इसका एक वीडियो शहर में वायरल हुआ है। इसके बाद रांची के एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 07:24 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 04:04 PM (IST)
रांची में पुलिसकर्मियों की बियर पार्टी का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश VIDEO
Jharkhand News, Ranchi News रांची के एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है।

रांची, जासं। रांची में पुलिसकर्मियों की बियर पार्टी की एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पीसीआर 10 के पुलिसकर्मी रॉक गार्डन को बंद करवाने के बाद वहां जाम छलका रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद रांची के एसएसपी ने जांच का आदेश दिया है। घटना रांची के कांके स्थित रॉक गार्डन की है।

रांची में संपूर्ण लॉकडाउन की धज्जियां पुलिसकर्मियों ने ही उड़ाई। रविवार को पूरे राज्‍य में लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी छोड़ बियर पार्टी की। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल तस्वीर कांके रोड स्थित रॉक गार्डेन परिसर के एक कमरे की है। यहां पीसीआर-10 के पुलिसकर्मियों ने अपनी पीसीआर गाड़ी को रॉक गार्डेन गेट के अंदर खड़ा किया।

इसके बाद परिसर के ही एक कमरे में सभी ने बैठकर जाम छलकाया। वीडियो में चार वर्दी वाले पुलिसकर्मी और एक अन्य व्यक्ति शराब पीता नजर आ रहा है। हालांकि वीडियो में ही पुलिसकर्मियों की आवाज आ रही है कि वे खाना खा रहे हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा ने संज्ञान लिया है। एसएसपी ने सदर डीएसपी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। जांच कर रहे अधिकारी ने पुलिसकर्मियों के प्रतिनियुक्ति का विवरण और ड्यूटी का समय की जानकारी ली है। पुलिसकर्मियों का मेडिकल भी करवाया गया।

रांची में रविवार को लागू पूर्ण लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों ने बियर पार्टी की। एसएसपी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।#Jharkhand pic.twitter.com/4sG11LAZmg

— Sujeet Kumar Suman (@sujeet_hzb) June 13, 2021

गेट बंद कर सजी थी महफिल

जिन पुलिसकर्मियों की वीडियो वायरल हुई है वे ड्यूटी पर तैनात थे। पीसीआर-10 में उनकी प्रतिनियुक्ति थी। दोपहर करीब एक बजे पीसीआर-10 के पुलिसकर्मियों ने रॉक गार्डेन के भीतर पीसीआर खड़ी की। इसके बाद सभी वहीं गार्डरूम में बैठ गए और शराब पीना शुरू कर दिया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की किरकिरी हो रही है। लोग कमेंट कर रहे कि जिन पुलिसकर्मियों के जिम्मे लॉकडाउन का अनुपालन करवाना है, वही ड्यूटी छोड़कर शराब पी रहे हैं। जबकि आम आदमी को निकलने पर पिटाई की जा रही है, चालान काटे जा रहे हैं।

'शराब पीते हुए वीडियो सामने आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।' -सौरभ, सिटी एसपी रांची।

chat bot
आपका साथी