सोनी ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

रांची जिले के पिपरवार इलाके में रविवार की देर शाम सोनी ज्वेलर्स के यहां लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खलारी पुलिस और पिपरवार पुलिस संयुक्त जांच दल बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं। दोनों थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने को लेकर कईयों को हिरासत में लिया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 12 Apr 2021 03:14 PM (IST) Updated:Mon, 12 Apr 2021 03:14 PM (IST)
सोनी ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी
सोनी ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी। जागरण

रांची/ पिपरवार, संसू । रांची जिले के पिपरवार इलाके में रविवार की देर शाम सोनी ज्वेलर्स के यहां लूटकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खलारी पुलिस और पिपरवार पुलिस संयुक्त जांच दल बनाकर जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं। दोनों थाना क्षेत्र में अपराधियों को पकड़ने को लेकर कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस मामले का उद्भेदन जल्द हो जाएगा। इस मामले में कई अहम सुराग भी मिले हैं। पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। घटना के बाद से इलाके के व्यापारियों में डर और भय का माहौल है। विधि व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया है, उससे स्थानीय लोग भी काफी नाराज हैं।

स्कूटी से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल

लापुंग, संसू।  रांची जिले के लापुंग इलाके के परसा गांव में स्कूटी का संतुलन खोने से महिला घायल हो गई। महिला की पहचान भरनो प्रखंड के पहाड़ बंगरू निवासी संगीता कुमारी के रूप में की गई है। दुर्घटना में उसे गंभीर रूप से चोट आई है।महिला लापुंग से अपने गांव पहाड़ बंगरू जा रही थी। इसी दौरान या हादसा हो गया।घायल महिला को स्थानीय निवासी बलभद्र साए ने 108 एंबुलेंस बुलाकर लापुंग स्वास्थ्य केंद्र भेजा। फिलहाल अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी