Jharkhand crime: चतरा जिले की पुलिस ने 10 एकड़ में पोस्ते की खेती को किया नष्ट

Jharkhand crime वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पोस्ता की खेती को नष्ट किया है। पुलिस ने दावा है कि करीब दस एकड़ में लगी खेती को इस अभियान के तहत नष्ट किया गया है। अभियान की शुरुआत पंडरकोला और पहसवार वन भूमि में लगी खेती से की गई।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM (IST)
Jharkhand crime: चतरा जिले की पुलिस ने 10 एकड़ में पोस्ते की खेती को किया नष्ट
चतरा जिले की पुलिस ने 10 एकड़ में पोस्ते की खेती को नष्ट किया।

हंटरगंज (चतरा), जासं। वशिष्ठ नगर थाना पुलिस ने अभियान चलाकर पोस्ता की खेती को नष्ट किया है। थाना के अधिकारियों का दावा है कि करीब दस एकड़ में लगी खेती को इस अभियान के तहत नष्ट किया गया है। अभियान की शुरुआत पंडरकोला और पहसवार वन भूमि में लगी खेती से की गई। विनष्टीकरण के बाद ग्रामीणों के बीच जनजागरण अभियान भी चलाया गया है।

उन्होंने बताया गया कि अफीम की खेती से आने वाली पीढियों को कई समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। उन्हें यह भी बताया गया कि खेती करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। संबंधित व्यक्ति को सजा भी हो सकती है। दस साल तक जेल में रहना पड़ सकता है।

chat bot
आपका साथी