पुलिस मेंस एसोसिएशन ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा का स्वागत किया

करमा पूजा के अवसर पर न्यू पुलिस केंद्र रांची में पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को अंग-वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं कलाकार रवि किशन पदमश्री मुकुल नायक झारखंड

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 10:35 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 10:35 AM (IST)
पुलिस मेंस एसोसिएशन ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा का स्वागत किया
करमा पूजा के अवसर पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने रांची के एसएसपी सुरेंद्र झा का वागत किया।

रांंची, जासं। करमा पूजा के अवसर पर न्यू पुलिस केंद्र रांची में पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पांडेय ने रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को अंग-वस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं कलाकार रवि किशन, पदमश्री मुकुल नायक, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय से महामंत्री रमेश उरांव, प्रदेश उपाध्यक्ष देवचंद मुंडा, प्रदीप टोप्पो, प्रदेश संयोजक निर्भय राज, झारखंड पुलिस मेंस एसो. शाखा रांची के सभी पदाधिकारी, सिटी एसपी सौरभ, ग्रामीण एसपी नौशाद, एएसपी सीसीआर रश्मि,अभिनव पाठक, सभी परिचारी एवं प्रचार प्रवर पुलिस केंद्र में सैकड़ों की तादात में पुलिसकर्मी भाई/बहन आदि मौजूद थे।

उधर, चडरी सरना समिति करम पूजा महोत्सव के शुभ अवसर पर चडरी सरना समिति के मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में वरीय पुलिस अधीक्षक (रांची) सुरेंद्र झा उपस्थित थे। उन्होंने मंच का फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चडरी सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा ने वरीय पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र झा को अंग वस्त्र, बुके एवं पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा ने करम का पौधा देकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के महिला नेत्री महुआ मांझी को भी अंग वस्त्र एवं करम का पौधा देकर नीतू लिंडा ने स्वागत किया। 

मौके पर बबलू मुंडा ने कहा कि करम पूजा को चडरी के पाहनों द्वारा पूरे विधि विधान रीति व परंपरागत तरीके से संपन्न कराई गई। करमा धरमा की कहानी चडरी सरना समिति के प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा ने सुनाई। मंच संचालन चडरी सरना समिति के मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा एवं चडरी सरना समिति के महासचिव रवि मुंडा ने किया। चडरी का करम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चडरी सरना समिति द्वारा सभी करमईत बहनों- भाई, पुजारी बहनों को करम पूजा शुरू होने से पहले सरकार की गाइडलाइन को देखते हुए सभी लोगों को मास्क दिया गया।

 मंच पर मुख्य रूप से चडरी सरना समिति के मुख्य संरक्षक जितेंद्र सिंह, केंद्रीय अध्यक्ष बबलू मुंडा, केंद्रीय प्रधान महासचिव सुरेंद्र लिंडा, मुख्य सलाहकार कुमोद कुमार वर्मा, पूजा समिति अध्यक्ष सबलू मुंडा, रवि मुंडा, आकाश मुंडा, विकी मुंडा, मोलू मुंडा, राजेश मुंडा, उदय मुंडा, शंकर लिंडा, बादल लिंडा, अनिल तिर्की, जागेश्वर राम, मंगल मुंडा, चीकू लिंडा, सुशांत मींज, संजय लाकड़ा, अप्पू लिंडा, अमनदीप मुंडा, ममता देवी, पूजा मुंडा, रूमी लिंडा, रश्मि कच्छप, खुशबू मुंडा, विनीता मुंडा, सुखमंत्ती मुंडा, श्वेता मुंडा, संगीता मुंडा, उषा देवी, काजल वर्मा,सीमा मुंडा, शांति देवी, नीतू लिंडा,शुनिया पहनाई, पूनम लिंडा, बुचनी टोप्पो, आरती टोप्पो,गीता देवी, रीना मुंडा, सलोना तिर्की, शुक्र मनी लिंडा, ज्योति सांगा, सरस्वती उरांव, जोया मुंडा, सुषमा लिंडा, मीना लिंडा, रितिक मुंडा, अग्नि देवी, मुन्नी मुंडा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

chat bot
आपका साथी