रांची में लाइट हाउस के निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

रांची के जगनाथपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पीछे मित्र मंडल मैदान में लाइट हाउस निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज करना पड़ा। इसके बाद लोग वहां से भागे। फिलहाल निर्माण कार्य जारी है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 03:43 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 03:43 PM (IST)
रांची में लाइट हाउस के निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा
रांची में लाइट हाउस के निर्माण का स्थानीय लोगों ने किया विरोध। फाइल फोटो। जागरण

रांची/तुपुदाना, जासं। रांची के जगनाथपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पीछे मित्र मंडल मैदान में लाइट हाउस निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस लाठीचार्ज करना पड़ा। दरअसल, लाइट हाउस निर्माण के दौरान धुर्वा क्षेत्र के आनी टोली, मौसी बाड़ी, एवं झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले आसपास के लोग निर्माण स्थल पर पहुंचकर विरोध में नारेबाजी करने लगे। काफी संख्या में महिला पुरुष निर्माण कार्य के मुख्य द्वार पर पहुंचकर नारेबाजी करने लगे और लाइट हाउस के निर्माण का विरोध करने लगे।

मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों के द्वारा समझाने के बावजूद भी लोग नारेबाजी करते रहे। अंततः पुलिस हल्का बल प्रयोग कर उपस्थित लोगों को खदेड़ दिया। 2 दिन से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर सिटी एसपी सौरभ, सदर एसडीओ, उत्कर्ष गुप्ता, हटिया एएसपी विनीत कुमार ,जगन्नाथपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह ,धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती कार्यस्थल पर हुई है। आज भी काफी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद थे। पूरा क्षेत्र छावनी बना हुआ है। इसके बावजूद भी निर्माण कार्य के तीसरे दिन ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू किया। फिलहाल मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद हैं और निर्माण कार्य जारी है।

क्या कहते हैं सिटी एसपी

लाइट हाउस निर्माण स्थल पर स्थानीय लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा था पुलिस के द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से लोगों को हटा दिया गया है किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है। - सौरभ, सिटी एसपी रांची

पुलिस ने निहत्थे विरोध कर रहे लोगों के ऊपर लाठीचार्ज किया जिससे 7 लोग घायल हैं महिलाओं के ऊपर भी लाठीचार्ज किया गया है लाइट हाउस निर्माण का विरोध जारी रहेगा। - मिंटू पासवान, संयोजक बस्ती बचाओ समिति

chat bot
आपका साथी