लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक और वाहन चालक घायल

लोहरदगा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक और उनका वाहन चालक घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:25 PM (IST)
लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक और वाहन चालक घायल
लोहरदगा में सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक और वाहन चालक घायल। जागरण

लोहरदगा, जासं । लोहरदगा में सोमवार को सड़क दुर्घटना में पुलिस निरीक्षक और उनका वाहन चालक घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। इलाज के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दोनों को शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई थी। फिलहाल दोनों सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि किस्को अंचल के पुलिस निरीक्षक सीएम हासंदा अपने पुलिस गार्ड और होमगार्ड के वाहन चालक अब्बास अंसारी के साथ टाटा सूमो पुलिस वाहन से लोहरदगा से जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक से शामिल होकर किस्को लौट रहे थे।

तभी लोहरदगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के ओयना टोंगरी के समीप टाटा सूमो वाहन का टायर फट गया। जिससे वाहन दुर्घटनाग्रत हो गया। इस दुर्घटना में किस्को अंचल पुलिस निरीक्षक चंद्रमोहन हांसदा व चालक अब्बास अंसारी घायल हो गए। टायर फटने से पुलिस निरीक्षक गाड़ी से बाहर निकलकर गिर गए थे। पुलिस निरीक्षक और वाहन चालक को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही तत्काल एसडीपीओ जितेंद्र कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार, किस्को थाना प्रभारी अभिनव कुमार, किस्को सीओ बुडा़यं सारू लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार की देखरेख में चिकित्सक की टीम द्वारा पुलिस निरीक्षक और चालक का इलाज किया गया।

chat bot
आपका साथी