भाजपा नेता वीनू को पकड़ने के लिए हिरासत में लिए गए, निकले दूसरे गोलीकांड के आरोपित

जागरण संवाददाता रांची ऐसा भी होता जब चलाया गया तीर निशाने पर तो लगता है लेकिन किसी आ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 07:45 AM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 07:45 AM (IST)
भाजपा नेता वीनू को पकड़ने के लिए हिरासत में लिए गए, निकले दूसरे गोलीकांड के आरोपित
भाजपा नेता वीनू को पकड़ने के लिए हिरासत में लिए गए, निकले दूसरे गोलीकांड के आरोपित

जागरण संवाददाता, रांची : ऐसा भी होता जब चलाया गया तीर निशाने पर तो लगता है लेकिन किसी और निशाने पर। ऐसा ही कुछ हुआ रांची पुलिस के साथ जब वह एक मामले में आरोपित की धरपकड़ कर रही थी। एयरपोर्ट इलाके में हुई धर्मदेव उर्फ गब्बर साहू हत्याकांड में जिस भाजपा नेता वीनू गोप की तलाश कर पाने में पुलिस विफल रही उसकी गिरफ्तारी के चक्कर में दो अन्य अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों अपराधियों को पुलिस ने गब्बर साहू हत्याकांड में संलिप्तता मानकर हिरासत में लिया था। पूछताछ में दोनों गंगा साहू पर हुई फायरिग के आरोपित निकले। गंगा साहू पर 11 सितंबर 2020 को गोलीबारी हुई थी। इसके बाद दोनों की गिरफ्तारी की गई है। इनमें हिदपीढ़ी नाला रोड निवासी अनीश खान उर्फ सूर्या पिता अब्दुल समद और पोखर टोली निवासी इमरान अंसारी उर्फ भोलू पिता शाहिद अंसारी शामिल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। दोनों गब्बर हत्याकांड के मुख्य आरोपित भाजपा नेता विनोद गोप के लिए काम करते हैं। वीनू गोप के इशारे पर फायरिग और दबंगई से जमीन पर कब्जा करने के लिए रखे गए थे। इन्हें हर जमीन में प्रति डिसमिल एक हजार रुपया मिलता था। वीनू गोप के इशारे पर ही ये दोनों घटनाओं को अंजाम देते थे। गौरतलब है कि बीते 30 अप्रैल को हुंडरू गांव में गब्बर साहू की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में मुख्य आरोपित भाजपा नेता वीनू गोप है, उसे पकड़ पाने में पुलिस अबतक पूरी तरह नाकाम रही है।

chat bot
आपका साथी