CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- पीएम ने सिर्फ मन की बात की, अर्जुन मुंडा ने दिया ये जवाब

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पीएम नरेंद्र मोदी और उनके बीच फोन पर हुए संवाद को एकतरफा करार देते हैं। लिखते हैं कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 11:37 AM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 11:48 AM (IST)
CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- पीएम ने सिर्फ मन की बात की, अर्जुन मुंडा ने दिया ये जवाब
CM हेमंत सोरेन ने PM मोदी पर कसा तंज, कहा- पीएम ने सिर्फ मन की बात की। जागरण

रांची, जासं । झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का एक ट्वीट इंटरनेट मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पीएम नरेंद्र मोदी और उनके बीच फोन पर हुए संवाद को एकतरफा करार देते हुए। लिखा था कि आज आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने फोन किया। उन्होंने सिर्फ अपने मन की बात की। बेहतर होता यदि वो काम की बात करते और काम की बात सुनते।

वहीं, मुख्यमंत्री के इस ट्वीट का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिखा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तो आपको फोन किया कि कोरोना से कैसे लड़ा जाए और भारत सरकार सबके साथ है। आपने आभार व्यक्त करने की बजाय उनकी आलोचना की। प्रधानमंत्री अपना बड़प्पन दिखाया, लेकिन आपने अपनी और मुख्यमंत्री पद की गरिमा गिरा दी।

वहीं, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी ने भी सीएम पर हमला बोलते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी के बीच माननीय मुख्यमंत्री जी अपने दायित्वों से बचने के लिए झारखंड की जनता को लगातार गुमराह कर रहे हैं। माननीयमंत्री जी के झारखंड के झारखंड के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और प्रयासों को झूठलाने के आपके इस ओछे हरकत पर आज झारखंडी शर्मिंदा हैं। आपके इस बचकाना एवं गैर जिम्मेदाराना, निरंकुश ट्वीट की देश ही दुनिया में थू-थू हो रही है। झारखंड की संस्कृति में झूठ, फरेब की कोई जगह नहीं है, ईश्वर आपको सद्बुद्धि दें, संयमित रखें और जिम्मेदार बनाएं।

chat bot
आपका साथी