राज्य के खिलाड़ी जो भी खेल खेले उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें : मुख्यमंत्री

प्रदेश के खिलाड़ी जिस खेल में रहें उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 08:00 AM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 08:00 AM (IST)
राज्य के खिलाड़ी जो भी खेल खेले उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें : मुख्यमंत्री
राज्य के खिलाड़ी जो भी खेल खेले उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें : मुख्यमंत्री

खेल संवाददाता, रांची : प्रदेश के खिलाड़ी जिस खेल में रहें, उसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। राज्य व देश का गौरव बढ़ाएं। यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में ओलिंपियन दीपिका कुमारी व उसके पति अतनु दास से मुलाकात के दौरान कहीं।

दोनों ओलिंपियन दीपिका कुमारी एवं अतनु दास ने मुख्यमंत्री के समक्ष विगत दिनों आयोजित हुए टोक्यो ओलिंपिक के अनुभवों को साझा किया। दोनों तीरंदाजों ने राज्य सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को मिल रहे सहयोग के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। दीपिका कुमारी ने मुख्यमंत्री से कहा कि आगामी प्रतियोगिताओं में मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर राज्य व देश का गौरव बढ़ाउंगी। मुख्यमंत्री ने दीपिका व अतनु दास के टोक्यो ओलंपिक में उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल में हार जीत लगी रहती है। उन्होंने कहा, बेहतर करने के लिए कड़ी मेहनत करें। झारखंड में खेल को आगे बढ़ाने के लिए बेहतर खेल नीति हमारी सरकार ने बनाई है। इसके तहत खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति भी हुई है। यहा के खिलाड़ियों को बेहतर और आधुनिक सुविधा प्रदान करने को राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। झारखंड के खिलाड़ी विश्व में अपने प्रदर्शन से राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए खिलाड़ियों को राज्य सरकार जरूरत की सभी सुविधाएं उपलब्ध करा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपने प्रदर्शन से देश और दुनिया में राज्य का मान- सम्मान बढ़ाते रहें। मुख्यमंत्री ने दीपिका से कहा कि राज्य के लिए यह गर्व की बात है कि आप तीरंदाजी खेल में इतनी दूर तक पहुंची हैं। मुख्यमंत्री ने दीपिका व अतनु दास तथा दीपिका के माता-पिता शिव नारायण महतो एवं गीता देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह एवं मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी