रांची को अब हरा-भरा बनाने के लिए लगेंगे दो लाख पौधे

दैनिक जागरण के अभियान मिशन आक्सीजन पर आयोजित वेबिनार में की गई चर्चा पर अमल शुरू हो गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 07:22 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 07:22 AM (IST)
रांची को अब हरा-भरा बनाने के लिए लगेंगे दो लाख पौधे
रांची को अब हरा-भरा बनाने के लिए लगेंगे दो लाख पौधे

जागरण संवाददाता, रांची : दैनिक जागरण के अभियान मिशन आक्सीजन पर आयोजित वेबिनार में की गई घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। शहर की साफ सफाई के साथ अब नगर निगम रांची को हरा भरा बनाने का अभियान चलाने जा रहा है। इसके तहत नगर निगम की ओर से राजधानी में दो लाख पौधे लगाए जाएंगे। पूरी बरसात पौधारोपण अभियान चलेगा। पौधों की खरीदारी के लिए नगर निगम ने वन विभाग से संपर्क किया है। नगर निगम इस अभियान से शहर के आम लोगों को जोड़ेगा। इसके तहत निगम लोगों के घर-घर जाकर पौधे लगाएगा। देखरेख की जिम्मेदारी पौधे लगाने वाले व्यक्ति की होगी। तीन साल बाद पेड़ का स्वामित्व जमीन मालिक का होगा। निगम फलदार से लेकर फर्नीचर में इस्तेमाल होने वाली महंगी लकड़ी के पेड़ लगाएगा। फलदार में आम, जामुन, कटहल, अमरूद जैसे पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा सखुआ, गमहर, शीशम के पौधे निगम लगाएगा। रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार की ओर से जागरण के अभियान की सराहना करते हुए इसे रमणीक रांची के लिए में बेहद सहायक करार दिया गया था।

योजनाओं को ससमय पूरा करने के निर्देश

उपविकास आयुक्त विशाल सागर की ओर से सांसद एवं विधायक निधि से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। कार्यकारी एजेंसी को संबंधित योजनाओं को ससमय पूरा करने के निर्देश दिए गए। विशाल सागर ने कहा कि पूर्ण की जा चुकी योजनाओं की उपयोगिता प्रमाण पत्र एवं डीसी विपत्र का ससमय निष्पादन कराएं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और ठेकेदार के काम का सुपरविजन पूर्व इंजीनियर द्वारा करायें। विकास भवन सभागर में आयोजित बैठक में निदेशक, राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम श्रीपति गिरि, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, मनमोहन प्रसाद, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, एनआरईपी 1 एवं 2, जिला अभियंता जिला परिषद रांची, एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी