रांची के हटिया से भी पिंक बस सेवा शुरू, पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रांची नगर निगम के सबसे अंतिम क्षेत्र हटिया तुपुदाना क्षेत्र से शुक्रवार को विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू हो गई है। वार्ड 52 के पार्षद निरंजन कुमार ने हटिया स्थित पार्षद कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पिंक बस को रवाना किया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 04:56 PM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 04:56 PM (IST)
रांची के हटिया से भी पिंक बस सेवा शुरू, पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
रांची के हटिया से भी पिंक बस सेवा शुरू, पार्षद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। जागरण

तुपुदाना, जासं । रांची नगर निगम के सबसे अंतिम क्षेत्र हटिया तुपुदाना क्षेत्र से शुक्रवार को विशेष रूप से महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा शुरू हो गई है। वार्ड 52 के पार्षद निरंजन कुमार ने हटिया स्थित पार्षद कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर पिंक बस को रवाना किया। निरंजन कुमार ने बताया कि इस क्षेत्र से महिलाओं को रांची आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। 

सिटी बस सेवा नहीं रहने के कारण महिलाओं को बड़ी मुश्किल से ऑटो एवं अन्य साधनों के द्वारा अपने कार्यों के लिए रांची जाना पड़ता था। इस संबंध में रांची नगर निगम के आयुक्त मुकेश कुमार को पार्षद निरंजन ने आवेदन सौंपा था। आवेदन को प्राथमिकता देते हुए आयुक्त ने हटिया क्षेत्र से तत्काल एक पिंक बस की सेवा शुरू करने का आदेश दिया है। पिंक बस दिन भर में 3 फेरा रांची से हटिया तुपुदाना के लिए लगाएगी। इससे क्षेत्र की महिलाओं को रांची आने जाने में सुविधा हो जाएगी। पिंक बस सेवा शुरू होने पर क्षेत्र की महिला समितियों ने पार्षद को धन्यवाद दिया है मौके पर डोली कच्छप, सीता तिर्की सहित दर्जनों महिलाएं बस सेवा शुरू होने पर शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी