Jharkhand Politics: तस्वीरें बयां करेंगी झारखंड आंदोलन की कहानी, शिबू सोरेन का आवास बनेगा धरोहर

Jharkhand Politics अलग झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिला आवास अब झारखंड के लिए धरोहर का रूप लेगा। भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और लगभग 4.6 करोड़ रुपये खर्च कर भवन को धरोहर में बदला जाएगा।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 07:10 AM (IST)
Jharkhand Politics: तस्वीरें बयां करेंगी झारखंड आंदोलन की कहानी, शिबू सोरेन का आवास बनेगा धरोहर
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिला आवास अब झारखंड के लिए धरोहर के रूप में बदला जाएगा।

रांची, जासं। अलग झारखंड आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मिला आवास अब झारखंड के लिए धरोहर के रूप में बदला जाएगा। भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है और लगभग 4.6 करोड़ रुपये खर्च कर भवन को धरोहर में बदला जाएगा। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के बाद भवन निर्माण विभाग ने इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। विभागीय सचिव सुनील कुमार ने बताया कि भवन में तस्वीरों के माध्यम से झारखंड आंदोलन का वर्णन होगा और लोगों को इस आंदोलन में दिशोम गुरू शिबू सोरेन की भूमिका के बारे में जानकारी मिलेगी।

राज्य सरकार दिशोम गुरू और झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रमुख शिबू सोरेन के आवास को धरोहर के तौर पर बदलने का निर्णय ले चुकी है। इसके लिए टेंडर भी जारी हो चुका है और 20 दिसंबर तक योग्य ठेकेदार पर निर्णय भी ले लिया जाएगा। भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि आवासीय परिसर में विभिन्न प्रकार की गैलरी होगी जिसमें अलग राज्य झारखंड के लिए हुए आंदोलनों की झांकी होगी और इन आंदोलनों में पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन की भूमिका को विस्तार से वर्णन होगा। अलग-अलग वक्त में दिशोम गुरू के द्वारा किए गए कार्यों की व्याख्या भी होगी। ज्ञात हो कि झारखंड राज्य के लिए हुए आंदोलनों में अग्रणी भूमिका निभाने के कारण शिबू सोरेन को यह आवास भाजपा शासनकाल में आवंटित हुआ था और तभी से वे लगातार इसी आवास में रहते आ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी