Diesel & Petrol Price Today: रांची में अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें आज का रेट

Diesel Petrol Price Today पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें अस्थिर हैं। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की हालत खराब है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 05:31 PM (IST)
Diesel & Petrol Price Today: रांची में अब तक के सर्वाधिक स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमत, जानें आज का रेट
Petrol Diesel Price, Petrol Diesel Rate डीजल के दाम बढ़ने से ट्रांसपोर्टरों की हालत खराब है।

रांची, जासं। शनिवार को पेट्रोल की कीमत 98.38 रुपये प्रतिलीटर और डीजल की कीमत 97.61 प्रतिलीटर तक पहुंच गई है। रांची में पेट्रोल की कीमतों में 29 पैसे और डीजल की कीमतों में 37 पैसे की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले एक महीने में पेट्रोल की कीमतों में 2.17 रुपये की वृद्धि हुई है। वहीं एक महीने में डीजल की कीमतों में कम से कम 4.04 रुपये की वृद्धि हुई है।

वहीं शुक्रवार को रांची में पेट्रोल की कीमत 98.09 रुपये प्रति लीटर थी। जबकि डीजल की कीमत 97.24 रुपये प्रतिलीटर पहुंच गई। पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल की कीमतें अस्थिर है। इसका असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है। शुक्रवार को रांची में पेट्रोल और डीजल की कीमत ने नया कीर्तिमान बनाया था, जो शनिवार की सुबह टूट गया। समझा जा रहा है कि त्योहारी सीजन में डीजल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का सीधा असर मध्यमवर्गीय परिवार और वेतनभोगी तबके पर देखने को मिलेगा।

रांची ट्रांसपोर्ट एंड गुड्स एसोसिएशन के  पूर्व अध्यक्ष सुनील सिंह चौहान ने कहा कि एक तरफ जिला प्रशासन के द्वारा शहर में माल सप्लाई करने वाले वाहनों के लिए नए नियम से मुसीबत खड़ी हो गई है, वहीं दूसरी तरफ डीजल की बढ़ती कीमतों से ट्रांसपोर्टरों की हालत खराब है। कई ट्रांसपोर्टर अपनी माल ढुलाई वाली गाड़ी बेच रहे हैं। मगर सरकार का इस तरफ ध्यान ही नहीं है। झारखंड में प्रतिमाह डीजल की औसतन बिक्री 1 लाख 35 हजार किलो लीटर है।

वर्तमान में झारखंड में डीजल पर 22 प्रतिशत वैट और प्रतिलीटर 1 रुपये सेस प्रभावी है। हम बहुत पहले से प्रमुखता से इस ज्वलंत समस्या को आपके समक्ष रखते रहे हैं कि पड़ोसी राज्य में वैट कम होने की वजह से झारखंड में स्थापित उद्योगों द्वारा प्रतिमाह 30 हजार किलो लीटर डीजल का आयात सिर्फ पश्चिम बंगाल से कर यहां खपत किया जा रहा है। इसका सीधा नुकसान राज्य सरकार के राजस्व को हो रहा है। सरकार को इसे देखते हुए सेस और वैट कम करने पर विचार करना चाहिए।

ऐसे बढ़ती गई कीमतें

तारीख            पेट्रोल        डीजल

नौ अप्रैल        88.07        85.50

नौ मई            88.57        86.34

नौ जून            91.86        91.29

नौ सितंबर        98.35        97.61

chat bot
आपका साथी