सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल

Assistant Registrar Appointment Case राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उक्त याचिका विशाल कुमार की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने दाखिल की है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 30 Jun 2021 11:45 AM (IST) Updated:Wed, 30 Jun 2021 11:45 AM (IST)
सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल
सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दाखिल। जागरण

रांची, राज्य ब्यूरो। राज्य के तीन विश्वविद्यालयों में सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति को चुनौती देते हुए झारखंड हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। उक्त याचिका विशाल कुमार की ओर से अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने दाखिल की है। उन्होंने बताया कि सहायक रजिस्ट्रार की नियुक्ति के लिए जेपीएससी की ओर से भेजी गई अनुशंसा में गड़बड़ी है। मेरिट लिस्ट में गड़बड़ी हुई है। जेपीएससी ने सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति के लिए आवेदन मांगा था। प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया की गई।

लेकिन प्रदुम्न सिंह लखावत के बिना साक्षात्कार में शामिल हुए ही उनका नाम मेरिट लिस्ट में आया है। इसलिए जेपीएससी की ओर से की गई अनुशंसा में गड़बड़ी है। ऐसे में सहायक रजिस्ट्रार नियुक्ति की प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। दैनिक जागरण ने पहले ही इस मुद्दे को उठाया था। बता दें कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय और नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय में सहायक रजिस्टर की नियुक्ति होनी है।

chat bot
आपका साथी