रांची के ग्रामीण बाजारों में उमड़ रही लोगों की भीड़, कोविड नियमों की उड़ा रहे धज्जियां

रांची जिला के बेड़ो प्रखंड प्रशासन की अपील के बावजूद लोग कोरोना को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रखंड मुख्यालय के चारों ओर कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना पाजिटिव लोगों की लगातार संख्या बढ़ रही है।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 03:09 PM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 03:09 PM (IST)
रांची के ग्रामीण बाजारों में उमड़ रही लोगों की भीड़, कोविड नियमों की उड़ा रहे धज्जियां
रांची के ग्रामीण बाजारों में उमड़ रही लोगों की भीड़। जागरण

बेड़ो/रांची, जासं । रांची जिला के बेड़ो प्रखंड प्रशासन की अपील के बावजूद लोग कोरोना को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है। प्रखंड मुख्यालय के चारों ओर कोरोना वायरस के संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना पाजिटिव लोगों की लगातार संख्या बढ़ रही है। स्थानीय प्रशासन लाउड स्पीकर के माध्यम से हर दिन चेतावनी दे रही है, लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है।

ये लापरवाही लोगों के जीवन पर भारी पड़ सकती है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। लेकिन प्रखंड मुख्यालय सहित प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जहां एक तरफ कोरोना का कहर जारी है। वहीं प्रखंड मुख्यालय के बाजार में सोमवार को उमड़ी अनियंत्रित भीड़ ने शारीरिक दूरी के नियम की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। भीड़ को देखकर ऐसा लग रहा है कि जनता के दिमाग से कोरोना का भय बिल्कुल समाप्त हो गया है। लोग बिना मास्क व शारीरिक दूरी का पालन किए बिना खरीदारी कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी