Jharkhand Crime: सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर बोला था हमला, मामले में चल रही जांच

Jharkhand Crime पलामू में एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ को जाम करने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस सड़क जाम हटाने का दबाव बना रही थी। हमले में पुलिस अवर निरीक्षक अभय आनंद व एक अन्य पुलिस जवान अजय कुमार घायल हो गए थे।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 12:31 PM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 01:09 PM (IST)
Jharkhand Crime: सड़क जाम कर रहे लोगों ने पुलिस पर बोला था हमला, मामले में चल रही जांच
एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ को जाम करने के दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बोल दिया।

मेदिनीनगर, जासं। पलामू जिला के पिपरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित काव्या होटल के समीप ग्रामीणों ने एनएच 98 मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ को जाम कर दिया था। सोमवार की देर रात जाम खत्म हुआ। अज्ञात वाहन के धक्के से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। सूचना मिलने के बाद स्थल पर पहुंची पिपरा थाना पुलिस ने हालात का जायजा लिया। पुलिस सड़क जाम हटाने का दबाव बनाने लगी। इस बीच सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला बाेल दिया। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक अभय आनंद व एक अन्य पुलिस जवान अजय कुमार घायल हो गए थे।

दोनों का इलाज हरिहरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। आरोपितों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। सड़क जाम के कारण एनएच 98 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इस मार्ग से पटना व बनारस आने-जाने वाले यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर सूचना मिलते ही हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास व पिपरा थाना प्रभारी सूरज चैल स्थिति को नियंत्रित करने के लिए स्थल पर पहुंचे। इस बीच हंगामा एवं पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई।

मृतक के आश्रित को मुआवजा देने, धक्का मारने वाले वाहन को चिह्नित कर करवाई करने संबंधित आश्वासन के बाद रात के करीब एक बजे सड़क जाम हटाया जा सका। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मंगलवार की सुबह 7.35 बजे मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा। बताया जाता है कि देवनंदन यादव अपने घर से पान खाने निकले थे। इसी क्रम में निकट के माइंस से निकले चार पहिया वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग जमा हो गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जापम कर दिया।

chat bot
आपका साथी