ऑनलाइन कवि सम्मेलन में बरसा देशभक्ति का रस

स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को दैनिक जागरण झारखंड ब्रांड पेज पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Aug 2021 06:12 AM (IST) Updated:Sun, 15 Aug 2021 06:12 AM (IST)
ऑनलाइन कवि सम्मेलन में बरसा देशभक्ति का रस
ऑनलाइन कवि सम्मेलन में बरसा देशभक्ति का रस

जागरण संवाददाता, रांची: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर शनिवार को दैनिक जागरण झारखंड ब्रांड फेसबुक के पेज पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति और वीर रस की कविताओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का आगाज रांची की कवियत्री डा. सुरेंद्र कौर नीलम की प्रस्तुति आंखें रूत सावन की सरहद पर साजन न खबर है आवन की..से हुआ। मंच संचालन कवि एवं लोक गायक सदानंद सिंह यादव कर रहे थे। कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए सीमा सिन्हा मैत्री ने क्या मैं सिर्फ तिरंगा हूं, मात्र तीन रंग का टुकड़ा हूं, तथा जब याद मेरी आए जुड़े में फूल सजा लेना। मन के आंगन में तुम एक याद का दीप जला लेना, प्रस्तुतियां दी। ख्याति प्राप्त कवि डॉक्टर शिशिर सोमवंशी प्रयागराज उत्तर प्रदेश ने अपनी चर्चित रचनायें 'कागज पे फिर शरारत चलो शायरी करें। रांची की कवियत्री सीमा चंद्रिका तिवारी ने जीते जी न छोड़े मोडे रुख परेशानियों का मस्तक रहे ऊंचा भारतीयों का . आदि रचनाएं पेश कर खूब वाहवाही बटोरी।

दैनिक जागरण ने मनाया भारत रक्षा पर्व

जासं, रांची : भारत रक्षा पर्व के अवसर पर शनिवार को दैनिक जागरण के ब्रांड झारखंड पेज के फेसबुक कार्ड सिखाने को लेकर लाइव कार्यक्रम रखा गया। पुंदाग स्थित विकास पब्लिक स्कूल के बच्चों ने रंग बिरंगी -राखी और कार्ड बनाना सिखा। इसे स्कूल के आर्ट शिक्षिका पम्मी कुमारी ने जागरण के ब्रांड झारखंड पेज लाइव पर जूम के माध्यम से बतायी। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के निदेशक संजय कुमार ने बच्चों को दैनिक जागरण भारत रक्षा पर्व के साथ राखी के धागे का महत्व, भाई बहन के एक डोर के बारें में बताया। संजय कुमार ने बताया की फौजी किस प्रकार अपने परिवार को छोड़ कर देश सेवा में तत्पर रहता हैं। उन्होंने बताया कि आज हम उनकी वजह से सुरक्षित अपने घरों पर हैं। उनके लिए बस देश सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने दैनिक जागरण के द्वारा भारत रक्षा पर्व को सराहनीय पहल बताया। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम अपने फौजी भाई को यह महसूस नहीं होने देंगें की देश के लोग उनके साथ नहीं हैं। देश में कोरोना के वजह से चिकित्सक, पुलिस कर्मी, वैज्ञानिक ने जिस प्रकार इस कोरोना से निजात दिलाने का काम किया है वो सराहनीय हैं। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्या रेखा देवी ने भी इस कार्यक्रम की चर्चा कर बच्चों को इसके बारे में बताया। इस मौके पर रेखा, विकास गौरव, अविनाश कुमार, अभिषेक कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी