Jharkhand Politics: जयंती पर राजधानी रांची में याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Jharkhand Politics पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सांसद संजय सेठ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मोरहाबादी दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

By Kanchan SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 04:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 04:38 PM (IST)
Jharkhand Politics: जयंती पर राजधानी रांची में याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय, कई कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

रांची, जासं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर राजधानी रांची में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद संजय सेठ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने मोरहाबादी दीनदयाल नगर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मौके पर विधायक सी पी सिंह, नवीन जयसवाल, मेयर आशा लकड़ा शामिल थे। उधर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर हटिया विधानसभा के बूथ नंबर -296 में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय कि जयंती पर फ्रीडन दौड़

आज 25 सितंबर  शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ,रांची एवं एलमुनाई एसोसिएशन माड़वाडी कालेज रांची के संयुक्त तत्वावधान में रांची कॉलेज ग्राउंड में फ्रीडम रन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरव अग्रवाल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद संजय सेठ उपस्थित थे। संजय सेठ ने कहा कि देश के भविष्य युवा ही है। युवाओं को अपने मन में हमेसा देशभक्ति का भाव के साथ शिक्षा ,संस्कृतिक एवं खेल के प्रति सजग चाहिए। तभी देश विकसित के साथ साथ आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संजय जायसवाल, एलुमनाई एसोसिएशन के गौरव अग्रवाल, योग शिक्षिका राफिया नाज,स्नेह फाउंडेशन के आशुतोष द्विवेदी ,नेहरू युवा केंद्र के गौरव, शुभम मंत्री, इक उम्मीद के संतोष सिंह एवं कमांडो डिफेंस एकेडमी के संचालक रोहित कुमार उपस्थित थे। दौड़ के परिणाम इस प्रकार हैं - बालक वर्ग में प्रथम अभिषेक कुमार, द्वितीय राजेश तृतीय दीनबंधु,रहे एवं बालिका वर्ग में प्रथम ऋषिका,द्वितीय अमिता तृतीय नीतू रहीं। इस अवसर पर सभी विजेता खिलाडियों को ट्राफी एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया गया। यह जानकारी गौरव अग्रवाल ने दी।

chat bot
आपका साथी