पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी राजू तिर्की, बनारस से हुआ गिरफ्तार Crime Update

Palamu Crime News Jharkhand News पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने राजू को बुधवार को बनारस से गिरफ्तार किया है। पुलिस इसकी पिछले कई वर्षों से तलाश कर रही थी। इसके विरुद्ध हत्या अपहरण फिरौती रंगदारी के कई मामले दर्ज हैं।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 01:31 PM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 03:48 PM (IST)
पलामू पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी राजू तिर्की, बनारस से हुआ गिरफ्तार Crime Update
Palamu Crime News, Jharkhand News पुलिस इसकी पिछले कई वर्षों से तलाश कर रही थी।

पलामू, जासं। पलामू पुलिस के लिए लगातार सिरदर्द बना हार्डकोर अपराधी राजू तिर्की को गिरफ्तार कर लिया गया है। पलामू पुलिस की एक विशेष टीम ने बुधवार को बनारस से राजू को गिरफ्तार किया है। इसके विरुद्ध हत्या, अपहरण, फिरौती, रंगदारी सहित एक दर्जन से अधिक मामले शहर व जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस इसकी पिछले कई वर्षों से तलाश कर रही थी। पलामू पुलिस के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को बताया कि पिछले वर्ष 3 जून 2020 को शहर के एक अपराधी कुणाल सिंह की हत्या हुई थी। यह घटना कुख्यात अपराधकर्मी डब्लू सिंह व उसके गिरोह द्वारा कराई गई थी। इस कांड में डब्लू सिंह समेत उसके गैंग के करीब 15 अपराधियों की संलिप्तता पाई गई थी। इसमें अब तक नौ की गिरफ्तारी हो चुकी है। जबकि इसका सरगना डब्लू सिंह समेत छोटू सिंह, छोटा डब्लू, लव सिंह, कुश सिंह, राजू तिर्की फरार चल रहे थे।

बुधवार की रात सूचना के आधार पर अपराधी राजू तिर्की को वाराणसी से आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के लिए शहर थाना लाया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अपने स्वीकारोक्ति बयान में उसने कुणाल सिंह हत्या कांड, बस स्टैंड में रंगदारी एवं एजेंटी के कई कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए डब्लू सिंह गैंग के अपराधियों के क्रियाकलाप की जानकारी दी। साथ ही जमीन पर कब्जा कराने की बात भी स्वीकार की है। एसपी ने बताया कि राजू पूर्व में दर्जन कांडों में आरोपित रहा है। पुलिस टीम का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के. विजय शंकर कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी