नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल Palamu News

Jharkhand Crime News Palamu News मामले में प्राथमिकी के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर दोनों को जपला रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद किया। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 05:08 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:51 PM (IST)
नाबालिग लड़की को भगाने का आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल Palamu News
Jharkhand Crime News, Palamu News प्राथमिकी के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी।

हुसैनाबाद (पलामू), जासं। पलामू जिले के हुसैनाबाद में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपित को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि किशोरी के पिता ने तीन दिन पूर्व थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। दिए गए आवेदन में लड़की के पिता ने बताया था कि शुक्रवार 11 जून को उनकी बेटी बाजार गई थी। इसी दौरान हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र निवासी सूरज कुमार उनकी बेटी को बहला फुसलाकर साथ लेकर भाग गया है।

प्राथमिकी के बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मिली सूचना के आधार पर दोनों को जपला रेलवे स्टेशन परिसर से बरामद किया। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस अभियान में थाना के एसआइ अजीत कुमार, गौतम उरांव, एएसआई शैलेंद्र कुमार सिंह व पुलिस के अन्य जवान शामिल थे।

जलजमाव दूर नहीं हुआ तो आंदोलन : अभिषेक

मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र की कुछ एक सड़कों को वेपर ब्लॉक से सजाया जा रहा है। वहीं अधिकतर सड़क की बगल में नालियां नहीं बनने से सड़कों पर जलजमाव हो रहा है। इसके कारण निगम क्षेत्र की स्थिति नारकीय हो गई है। आम लोगों के घर में पानी घुस जा रहा है। इससे लोगों का जीना दूभर हो गया है। उक्त बातें मेदिनीनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह बिट्टू ने सोमवार को कही। कहा कि अभी पूरी तरह मानसून आया भी नहीं है कि बारिश से सड़कों पर जलजमाव शुरू हो गया है। इस दूर नहीं किया गया तो नगर कांग्रेस आंदोलन करेगी। कहा कि नाला-नाली नहीं बनने के कारण शहर की स्थिति नारकीय हो गई है। इससे पूरा शहर प्रदूषित हो रहा है। महापौर के आवासीय क्षेत्र जैसी निगम की सुविधाएं सभी नगर वासियों को मिलनी चाहिए।

chat bot
आपका साथी