शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चला वाहन जांच अभियान

संवाद सहयोगी मेदिनीनगर (पलामू) मेदिनीनगर शहर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को याताय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 07:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 07:07 PM (IST)
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चला वाहन जांच अभियान
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में चला वाहन जांच अभियान

संवाद सहयोगी, मेदिनीनगर (पलामू) : मेदिनीनगर शहर थाना के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को यातायात पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान सह जागरूकता अभियान चलाया। इस बीच यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 21 वाहनों को जब्त कर लिया गया। अभियान का नेतृत्व यातायात निरीक्षक आरएन सरस कर रहे थे। छह मुहान आदि जगहों पर अभियान चला। हालांकि बाद में यातायात नियमों का पाठ पढ़ाते वाहन छोड़ दिया गया। आरएन सरस ने बताया कि नियमों का पालन नहीं करने के कारण वाहनों को जब्त किया गया था। फिलहाल हिदायत देकर छोड़ दिया गया है। उद्देश्य है कि लोग जागरूक हों और नियमित रूप से यातायात नियमों का पालन करें। नियम का पालन करने से हरेक चालक सुरक्षित रहेगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में नियमित रूप से वाहनों की जांच होगी। तमाम लोग हेलमेट के अलावा वाहन का दस्तावेज भी साथ लेकर चलें। उद्देश्य है कि यातायात नियमों के प्रति समाज में जागरूकता फैले। लोग जागरूक होंगे तो स्वत: यातायात नियमों का पालन करेंगे। जिले भर में तेजी से सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई लोगों की मौत हादसे में हो जाती है। कई घटनाओं में पाया जाता है कि अगर हेलमेट पहना होता तो मौत नहीं होती। हेलमेट पहनने से दुर्घटना के बावजूद संबंधित व्यक्ति काफी हद तक सुरक्षित रहता है। उन्होंने तमाम लोगों से कहा है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। अगर यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए तो कार्रवाई होगी। शराब का सेवन कर वाहन नहीं चलाएं। साथ ही तेज रफ्तार और ओवरटेक से बचें।

chat bot
आपका साथी