करमा पर्व देता है प्रकृति से जुड़ाव का संदेश : वीडी राम

संवाद सूत्र चैनपुर (पलामू) करमा पर्व प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है। इसके माध्यम से हमे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:05 PM (IST)
करमा पर्व देता है प्रकृति से जुड़ाव का संदेश : वीडी राम
करमा पर्व देता है प्रकृति से जुड़ाव का संदेश : वीडी राम

संवाद सूत्र ,चैनपुर (पलामू) : करमा पर्व प्रकृति से जुड़ाव का संदेश देता है। इसके माध्यम से हमें सनातन संस्कृति संरक्षण संवर्धन की सिख मिलती है। इसे अक्षुण्ण बनाए रखें। उक्त बातें पलामू सांसद वीडी राम ने कही। वे शनिवार को करमा पर्व में भाग लेने चैनपुर के जयनगरा गांव पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा जरूरी है। भूखे रहकर भी बच्चों को पढ़ाएं। साथ ही समाज में जागरूकता लाकर एकता बनाए रखें। जिप सदस्य प्रमोद सिंह ने कहा कि करमा पर्व को प्रकृति की पूजा है। इसे जीवन में उतारें। इसके पूर्व सांसद के आगमन पर पारंपरिक रीति रिवाज से उनका स्वागत किया गया। बालिकाओं ने स्वागत गान गाए। जिला पाहन विधेश्वरी उरांव ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद पहली बार गांव में किसी सांसद के पैर पड़े हैं। मौके पर सांसद ने आदिवासी युवक युवतियों के साथ मांदर पर थाप लगाए। कार्यक्रम का संचालन श्यामलाल उरांव ने किया। समारोह में कार्यपालक अभियंता प्रदीप उरांव,जिला सांसद प्रतिनिधि विजय ओझा, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि भोला पांडेय,भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिकंदर चौधरी व शशि भूषण पांडेय, ईश्वरी पांडेय, लोकनाथ उरांव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। सांसद ने दिए मांदर व धोती-साड़ी

: करमा पर्व पर जयनगरा गांव पहुंचे सांसद वीडी राम ने गांव के लोक नर्तकों को मांदर व सामाजिक कार्यक्रमों के अवसर पर काम आने वाले बर्तन आदि भेंट किए। साथ ही धोती साड़ी गमछा का वितरण किया। इसके अलावा सांसद ने सांसद निधि से श्मशान घाट बनवाने व पथ जीर्णोद्धार में पहल करने की बात कही।

chat bot
आपका साथी