प्राचार्य अशोक हटाए गए, प्रो. सूर्यमणि को मिली नई जिम्मेदारी

संवाद सूत्र हुसैनाबाद (पलामू) पलामू के जपला स्थित एके सिंह कालेज के प्राचार्य पद से अशोक कुमा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 07:32 PM (IST)
प्राचार्य अशोक हटाए गए, प्रो. सूर्यमणि को मिली नई जिम्मेदारी
प्राचार्य अशोक हटाए गए, प्रो. सूर्यमणि को मिली नई जिम्मेदारी

संवाद सूत्र, हुसैनाबाद (पलामू) : पलामू के जपला स्थित एके सिंह कालेज के प्राचार्य पद से अशोक कुमार सिंह को मुक्त कर दिया गया है। वाणिज्य विभाग के प्रोफेसर सूर्यमणि सिंह को प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उक्त आशय का निर्णय मंगलवार को कालेज की आयोजित शासी निकाय की बैठक में लिया गया। इसकी अध्यक्षता कालेज के शासी निकाय के अध्यक्ष विधायक कमलेश कुमार सिंह ने की। इसमें 17 प्रस्तावों पर चर्चा हुई। शिक्षक प्रतिनिधि मुकेश सिंह ने प्रस्ताव रखा हुसैनाबाद में कालेज के प्राचार्य के विरुद्ध कांड दर्ज है। इसमें भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। अशोक कुमार सिंह के प्राचार्य पद पर रहने से जांच प्रभावित हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुए प्राचार्य अशोक कुमार सिंह को प्राचार्य पद से मुक्त करने का निर्णय लिया गया। प्राचार्य पद के लिए शिक्षक प्रतिनिधि ने चार प्रोफेसरों का नाम रखा। सर्वसम्मति से सभी बिदुओं पर विचार विमर्श करने के बाद अस्थाई रुप से वाणिज्य विभाग के प्रो. सूर्यमणि सिंह को वित्तीय शक्तियों के साथ प्राचार्य के रूप में कार्य करने का निर्णय लिया गया। कालेज स्थापना काल से अशोक कुमार सिंह प्राचार्य थे। इसके अलावा भवन, पेयजल व कर्मियों के कई मामलों से संबंधित प्रस्तावों पर भी चर्चा के बाद उसे पारित किया गया है। सचिव ने कालेज की जमा राशि को फिक्स डिपाजिट करने का प्रस्ताव लाया गया। इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके अलावा वर्ष 2018-19 में कालेज में 70 लाख के उपकरण, उपस्कर, फर्नीचर इत्यादि की खरीद की गई थी। सचिव ने प्रथम दृष्टया फाइल अवलोकन के दौरान गड़बड़ी की आशंका जताई गई थी। पांच सदस्यीय कमेटी बना कर जांच कराई गई। इसमें आशंका सत्य साबित हुई और भारी वित्तीय अनियमितता सामने आई। बैठक में तत्कालीन सचिव कुंदन कुमार, प्राचार्य अशोक सिंह और रोकड़पाल सुनील कुमार अग्रवाल व सभी आपूर्तिकर्ता को नोटिस भेजने का निर्णय लिया गया। साथ ही कालेज के लिए एक सोसायटी बनाने का प्रस्ताव लाया गया इसके गठन लिए सचिव को अधिकृत किया गया। ड्रेस कोड का पालन करने के लिए एक सूचना निकाल कर इसे शीघ्र पालन कराए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। मौके पर साशी निकाय के सचिव रौनक सिंह, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. एसके पांडेय, एसडीओ कमलेश्वर नारायण, प्राचार्य अशोक कुमार सिंह, शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. मुकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी