तमिलनाडु जाने के दौरान पलामू के मजदूर की मौत

Jharkhand News सतबरवा प्रखंड बकोरिया पंचायत अंतर्गत लेदवासेमर गांव निवासी सोमर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र सूरजमल उरांव की मौत केरल से तमिलनाडू जाने के क्रम में ट्रेन में हो गई। वह मजदूरी करने के लिए वहां जा रहा था।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 11:34 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 11:34 AM (IST)
तमिलनाडु जाने के दौरान पलामू के मजदूर की मौत
तमिलनाडु जाने के दौरान पलामू के मजदूर की मौत। जागरण

सतबरवा (पलामू), संसू। सतबरवा प्रखंड बकोरिया पंचायत अंतर्गत लेदवासेमर गांव निवासी सोमर उरांव के 20 वर्षीय पुत्र सूरजमल उरांव की मौत केरल से तमिलनाडु जाने के क्रम में ट्रेन में हो गई। वह मजदूरी करने के लिए वहां जा रहा था। जानकारी के अनुसार मजदूर सूरजमल उरांव ट्रेन से पोड़ानुर स्टेशन पर उतरने के दौरान गिरा। इससे वह ट्रेन की चपेट में आ गया। तत्काल कायमबटूर स्थित जीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना 19 जुलाई की रात करीब 8.35 बजे की है। बुधवार को अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया की गई।

जानकारी के अनुसार मृतक सूरजमल उरांव गांव के ही साथी विकास उरांव के साथ पोड़ानूर स्टेशन जा रहा था। पोड़ानूर स्टेशन पर ट्रेन थोड़ी धीमी हुई और दोनों ट्रेन से कूद पड़े। विकास उरांव तो बाल-बाल बच गया। लेकिन सूरजमल उरांव ट्रेन की चपेट में आ गया। उसे घायल अवस्था में जीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर के बाद माहौल गमगीन है।

स्वजनों का रो-राेकर बुरा हाल है। बुधवार को सूचना मिलने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति के पूर्व प्रदेश मंत्री अवधेश सिंह चेरो मृतक के घर पहुंचे। यहां मृतक के पिता सोमर उरांव ने कहा कि बेटा का शव किसी तरह घर पहुंच जाए। इसपर अवधेश सिंह चेरो ने पलामू के उपायुक्त से मदद करते मृतक मजदूर के शव को पैतृक गांव लाने का आग्रह किया है।

चारों बेटा कमाने केरल गया था। इसमें एक बेटा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। अगर पलामू में ही रोजगार मिलता को सही रहता। पलान करने की नौबत भी नहीं आती। बेटा सूरजमल भी जीवित रहता। -सोमर उरांव, मृतक मजदूर का पिता।

chat bot
आपका साथी