Palamu Corona Update: पलामू में आज 01 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

झारखंड में मंगलवार को कुल 50 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 19 नए मामले रामगढ़ से सामने आए हैं। धनबाद में 9और जमशेदपुर में 5 कोरोना मरीज आज मिले।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 07:38 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 03:22 AM (IST)
Palamu Corona Update: पलामू में आज 01 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल
Palamu Corona Update: पलामू में आज 01 कोरोना पाॅजिटिव, जानें ताजा हाल

पलामू, जासं। पलामू में आज फिर एक कोरोना मरीज मिला है। यहां सूरत से लौटे प्रवासी मजदूर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिला में एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है। वह पलामू के हुसैनाबाद क्षेत्र का रहने वाला है। अन्य प्रवासियों के साथ वह 29 मई को सूरत से पलामू लौटा था। पलामू पहुंचने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शक के आधार पर ट्रू-नेट से कोरोना कराया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वाब जांच के लिए लैब भेज दिया गया था। मंगलवार शाम को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। उसका ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी ली। तत्काल उसे पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर फॉर आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उसका उपचार शुरू कर दिया गया है। पलामू के उपयुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि पलामू आते ही उसे क्वारंटाइन कर दिया गया था। वह किसी के संपर्क में नहीं आया है।

पलामू के लोग घबराए नहीं। प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें। पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने हुसैनाबाद क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की। बताया कि वह किसी के संपर्क में नही आया है। मालूम हो कि पलामू में कुल 19 गुना संक्रमित पाए गए थे इनमें 16 स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी