रांची के राज्य संग्रहालय में तीन दिवसीय चित्रकला शिविर 'धरोहर' आज से, विजेता होंगे पुरस्कृत

Online Painting Competition इसमें झारखंड के चित्रकार आचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता धनंजय कुमार जाकिर शाह सजित मिंज राकेश कुमार एवं दयाल साव भाग लेंगे। इसके अलावा कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के 30 छात्रों की बनाई पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएगी।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 01:51 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 01:54 PM (IST)
रांची के राज्य संग्रहालय में तीन दिवसीय चित्रकला शिविर 'धरोहर' आज से, विजेता होंगे पुरस्कृत
यहां पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

रांची, जासं। राज्य संग्रहालय रांची, सांस्कृतिक निदेशालय झारखंड सरकार एवं कलाकृति आर्ट फाउंडेशन के द्वारा राज्यस्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता धरोहर 2021 का आयोजन 28 से 30 जनवरी तक किया जा रहा है। इस अवसर पर संग्रहालय के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद सफ्रुद्दीन ने बताया कि इस कार्यशाला में राज्य भर के प्रतिष्ठित चित्रकार अपनी कूची से झारखंड राज्य की समृद्ध पुरातात्विक धरोहर, इतिहास और संस्कृति को अपने कैनवास पर उकेरेंगे। साथ ही साथ युवा चित्रकारों और छात्रों के द्वारा बनाई गई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

इस कार्यशाला में झारखंड के चित्रकार आचार्य राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, धनंजय कुमार, जाकिर शाह, सजित मिंज, राकेश कुमार एवं दयाल साव भाग लेंगे। इसके अलावा कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के 30 छात्रों की बनाई पेंटिंग्स भी प्रदर्शित की जाएगी। इस कार्यशाला के अंतिम दिन 30 जनवरी को धरोहर 2021 राज्यस्तरीय ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा, जो 11 से 25 जनवरी तक आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में राज्य भर के 500 से ऊपर बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता के परिणाम 29 जनवरी को प्रतियोगिता की वेबसाइट पर प्रसारित किया जाएगा। भाग लेने वाले प्रतियोगी आसानी से परिणाम देख सकेंगे।

chat bot
आपका साथी