मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा पहान सम्मेलन

केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 08:45 AM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 08:45 AM (IST)
मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा पहान सम्मेलन
मोरहाबादी में आयोजित किया जाएगा पहान सम्मेलन

जासं, रांची : केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की संयुक्त बैठक आरआइटी भवन कचहरी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने की। इसमें धार्मिक सामाजिक विषयों पर चर्चा हुई एवं केंद्रीय सरना समिति में नए सदस्यों को जोड़ा गया। साथ ही, रूढि़वादी परंपरा संस्कृति को बचाने के लिए 14 मार्च को मोरहाबादी मैदान में पहान सम्मेलन करने पर सहमति बनी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष फूलचंद तिर्की ने कहा कि आज प्रकृति पूजक आदिवासियों की रूढि़वादी परंपरा संस्कृति पर खतरा मंडरा रहा है। समाज को गलत दिशा की ओर धकेला जा रहा है। आदिवासी समाज में धर्मगुरु, धर्मबहन, धर्मभाई का कोई स्थान नहीं है। सरना समाज में पहान पइनभोरा महतो मुड़ा एवं अन्य के द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु संस्कार किए जाते हैं। आज रूढि़वादी परंपरा व संस्कृति को विलुप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कारण 14 मार्च को मोरहाबादी मैदान में पहान सम्मेलन किया जाएगा। अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा ने कहा कि प्रार्थना सभा के माध्यम से रूढि़वादी परंपरा संस्कृति पर प्रहार किया जा रहा है। पहान संस्कृति को बचाने के लिए 14 मार्च को पहान सम्मेलन किया जा रहा है। बैठक में नए सदस्यों को जोड़ा गया जिसमें महेश टोप्पो, दीपक मुंडा, दीलु मिंज दिलीप उरांव, मीना मुंडा, गुलवा लोहरा, सावना मुंडा, सनातन मुंडा पुरन उरांव आदि को केंद्रीय सरना समिति को सदस्य के रूप में जोड़ा गया। सभी नवनिर्वाचित सदस्य को केंद्रीय सरना समिति एवं अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के पदाधिकारीयों के द्वारा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बैठक में अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष सत्यनारायण लकड़ा, केंद्रीय सरना समिति के संरक्षक ललित कच्छप, भुनेश्वर लोहरा, केंद्रीय सरना समिति के महासचिव संजय तिर्की, महिला शाखा अध्यक्ष नीरा टोप्पो, सचिव विनय उरांव, शंकर लोहरा, मंगरा उरांव, एवं अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी