रिम्स में मरीजों के भोजन की थाली से पैक्ड फूड गायब

रिम्स में मरीजों को मिलने वाले भोजन को लेकर फिर एक बार विवाद होना शुरू हो गया है। मरीजों को नई एजेंसी जाना के द्वारा दिए जा रहे भोजन में पैक्ड फूड आइटम गायब है। मरीजों को हाइजेनिक भोजन कराने के उद्देश्य से नई एजेंसी का चयन किया गया।

By Vikram GiriEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 09:58 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 09:58 AM (IST)
रिम्स में मरीजों के भोजन की थाली से पैक्ड फूड गायब
रिम्स में मरीजों के भोजन की थाली से पैक्ड फूड गायब। जागरण

रांची, जासं। रिम्स में मरीजों को मिलने वाले भोजन को लेकर फिर एक बार विवाद होना शुरू हो गया है। मरीजों को नई एजेंसी जाना के द्वारा दिए जा रहे भोजन में पैक्ड फूड आइटम गायब है। मरीजों को हाइजेनिक भोजन कराने के उद्देश्य से नई एजेंसी का चयन किया गया। लेकिन मरीजों को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। मरीजों को मिलने वाले भोजन में डब्बा बंद दही, आचार देने की व्यवस्था की गई है , लेकिन इन्हें थाली में ही परोसा जा रहा है। इस व्यवस्था से मरीजों को उच्च स्तरीय भोजन मिलने पर ग्रहण लग गया है।

नई एजेंसी ने तो मरीजों को दी जाने वाली डायट की थाली भी छोटी कर दी है। एजेंसी को कमान मिलने के बाद नई व्यवस्था करते हुए स्टील की थाली पर मरीजों को खाना परोसने का काम शुरू किया, लेकिन जो शर्ते रखी गई थी उसके अनुरूप थाली का आकार छोटा कर दिया गया। छोटे आकार की थाली से मरीजों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन कम उपलब्ध हो रहा है। ऐसे में मरीजों को स्वस्थ होने में समस्या आ सकती है। डॉक्टरों के अनुसार सही भोजन और दवा से ही मरीजों को ठीक कर पाना संभव है। अगर मरीज डाइट के अनुसार भोजन नहीं करता है तो उसके ठीक होने में लंबा वक्त लग सकता है। साथ ही उनकी जो बीमारी है वह भी फैल सकती है।

मरीजों को पांच वक्त का भोजन पहली बार देने की व्यवस्था की गई है। इसमें सुबह चाय के साथ बिस्किट और शाम में स्नैक्स देने की बात है। लेकिन एजेंसी ने थाली छोटी कर और पैक्ड फूड ना देकर शर्तों का उल्लंघन कर रहा है। इसे देखते हुए रिम्स प्रबंधन ने इन बातों को संज्ञान में लिया है और एजेंसी से क्वालिटी युक्त भोजन कराने का निर्देश दिया है। प्रबंधन में स्पष्ट कहा है की जो शर्तें रखी गई थी इसके अनुरूप ही मरीजों को भोजन मिले, इसमें अगर कोताही होती है एजेंसी पर शर्तों के अनुसार कार्यवाही की जाएगी। इधर एजेंसी ने भी माना है कि हड़बड़ी के कारण थाली का आकार छोटा हो गया जिसे जल्द दूर कर लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी