Alarming : Ranchi आधा दर्जन अस्पतालों में आक्सीजन का स्टाक खत्म होने की ओर, प्रबंधन ने प्रशासन को किया अलर्ट

कोरोना महामारी का संक्रमण बढऩे के साथ हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। शहर के आधा दर्जन अस्पतालों के ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने वाला है। अस्पतालों ने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग 20 गुना बढ़ चुकी है।

By Sanjay Kumar SinhaEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:00 AM (IST)
Alarming : Ranchi आधा दर्जन अस्पतालों में आक्सीजन का स्टाक खत्म होने की ओर, प्रबंधन ने प्रशासन को किया अलर्ट
रांची स्थित रिम्स में अाक्सीजन की हो रही रिफिलिंग।

रांची (जासं) : कोरोना महामारी का संक्रमण बढऩे के साथ हालात दिन प्रतिदिन खराब हो रहे हैं। शहर के आधा दर्जन अस्पतालों के ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने वाला है। अस्पतालों ने इस बारे में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। संक्रमण बढऩे के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग 20 गुना अधिक बढ़ चुकी है। पहले जहां रोजाना राज्य भर में दो से ढाई टन ऑक्सीजन की जरूरत पड़ती थी। अब 50 से 55 टन की खपत हो रही है। ऑक्सीजन की मांग पर एजेंसियों के द्वारा इसकी पूर्ति की जा रही है।  अचानक मांग बढऩे के बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की डिस्ट्रीब्यूशन में परेशानी शुरू हो चुकी है। 

बरियातु जोड़ा तालाब स्थित लेक व्यू हॉस्पिटल के प्रबंधक अमीर खान ने बताया कि उनके अस्पताल में ऑक्सीजन की मांग पहले से 10 गुना अधिक बढ़ चुकी है। अस्पताल में दो दर्जन से अधिक संक्रमित मरीजों का इलाज ऑक्सीजन पर चल रहा है। बुधवार दोपहर तक इस अस्पताल में ऑक्सीजन का स्टॉक बचा हुआ। उन्होंने कहा कि यदि वक्त पर ऑक्सीजन का सप्लाई नहीं होता है तो मरीजों की जान जा सकती है। कई और निजी हॉस्पिटलों के संचालकों ने इस बात को खुले तौर पर स्वीकार किया है।  

उत्पादन में नहीं डिस्ट्रीब्यूशन में हो रही है परेशानी 

वहीं ड्रग डिपार्टमेंट से के मुताबिक राज्य भर में 17 कंपनी मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन व रिफिलिंग का काम करती है। अस्पतालों में ऑक्सीजन बेड बढऩे और मरीजों को हाई फ्लो ऑक्सीजन देने के कारण मांग काफी बढ़ गई है। जिससे परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के उत्पादन में कोई परेशानी नहीं है, लेकिन डिस्ट्रीब्यूशन में परेशानी हो रही है।

जल्द दूर हो जाएगी किल्लत :  रांची डीडीसी विशाल सागर ने कहा है कि अगले कुछ घंटों के अंदर ही रांची में 24 टन ऑक्सीजन पहुंच जाएगा और यह अगले दो दिनों तक के लिए काफी है। उन्होंने लगातार जानकारी देते हुए कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी आईनॉक्स कंपनी ने रांची के लिए ऑक्सीजन भेज दिया है। रांची के ऑक्सीजन सप्लायर महेश्वरी ऑक्सीजन को 16 टन और एसके इंडस्ट्रियल को 8 टन ऑक्सीजन दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी